कक्षा 6 से 8 तक के लिए एकेडिमक कैलेंडर किया जारी, HRD मंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कक्षा 6 से 8 के लिए एक नया वैकल्पिक शैक्षणिक कैलेंडर जारी किया है।

By Nandini DubeyEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 04:31 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 04:49 PM (IST)
कक्षा 6 से 8 तक के लिए एकेडिमक कैलेंडर किया जारी, HRD मंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी
कक्षा 6 से 8 तक के लिए एकेडिमक कैलेंडर किया जारी, HRD मंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक ने कक्षा 6 से 8 के लिए एक नया वैकल्पिक शैक्षणिक कैलेंडर जारी किया है। यह कैलेंडर अगले दो महीने के लिए होगा। इस बात की जानकारी मानव संसाधन विकास मंत्री ने अपने ट्वीट से दी। उन्होंने बताया कि मानव संसाधन विकास मंत्री ने अपने ट्वीट में उल्लेख किया, ‘अपर प्राइमरी के लिए वैकल्पिक शैक्षणिक कैलेंडर चार सप्ताह पहले जारी किया गया था। आज अगले आठ सप्ताह के लिए अकादमिक कैलेंडर लॉन्च किया गया है।

इस अकादमिक कैलेंडर में ऑनलाइन सीखने पर विस्तृत दिशा निर्देश शामिल हैं। इस कैलेंडर का उद्देश्य कोरोना काल में ऑनलाइन टीचिंग के लिए छात्रों, शिक्षकों, स्कूल प्रिंसिपलों और अभिभावकों को जागरुक कराना है। वहीं NCERT ने पहले अन्य कक्षाओं के लिए कैलेंडर जारी किया था। इसके अलावा सभी विषयों को सप्ताह के अनुसार योजनाओं के माध्यम से कैलेंडर जारी किया जाएगा। इस कैलेंडर में ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान होने वाले तनाव को कम करने के भी विकल्प सुझाए गए हैं। बता दें कि इसके पहले कक्षा 9 से 12 के लिए वैकल्पिक शैक्षणिक कैलेंडर पहले जारी किया गया था।

 गौरतलब है कि मार्च में कोविड-19 संक्रमण फैलने की वजह से स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए थे। इसके अलावा सीबीएसई, आईसीएससी सहित अन्य बोर्ड की परीक्षाएं टाल दी गई थीं। इसके बाद दोबारा इन परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दिया गया था। लेकिन संक्रमण की रफ्तार नहीं थमने की वजह से परीक्षाएं टाल दी गई थीं और बिना परीक्षा कराए ही रिजल्ट जारी कर दिया था। 

chat bot
आपका साथी