HP Board 12th Result 2021: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट किया घोषित, जानें कैसा था पिछले साल का परिणाम

HP Board 12th Result 2021 हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (HPBOSE) ने 12वीं कक्षा के रिजल्ट 2021 की घोषणा आज 14 जुलाई को कर दी है। परिणाम जारी होने के साथ ही कक्षा 12 की परीक्षा के लिए रजिस्टर्ड स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हो गया है।

By Nandini DubeyEdited By: Publish:Wed, 14 Jul 2021 12:47 PM (IST) Updated:Wed, 14 Jul 2021 01:05 PM (IST)
HP Board 12th Result 2021: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट किया घोषित, जानें कैसा था पिछले साल का परिणाम
ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकेंगे 12वीं के रिजल्ट

HP Board 12th Result 2021: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (HPBOSE) ने 12वीं कक्षा के रिजल्ट 2021 की घोषणा आज, 14 जुलाई को कर दी है। परिणाम जारी होने के साथ ही, कक्षा 12 की परीक्षा के लिए रजिस्टर्ड स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हो गया है। बोर्ड द्वारा आज 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया। रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर उपलब्ध है। वेबसाइट पर विजिट कर स्टूडेंट्स अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

इस वर्ष कुल 92.77 प्रतिशत स्टूडेंट्स को सफल घोषित किया गया है।

बता दें कि कोविड-19 महामारी के कारण इस वर्ष 12वीं बोर्ड की परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। उम्मीदवारों के रिजल्ट वैकल्पिक मूल्यांकन पद्धति के अनुसार तैयार किए गए हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद, स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर अपना स्कोर चेक कर सकेंगे।

वहीं, पिछले वर्ष, यानी वर्ष 2020 में जमा दो परीक्षा का रिजल्ट 4 विषयों के आधार पर जारी किया गया था। ये वे विषय थे, जिनकी परीक्षाएं हो चुकी थीं। बची हुई परीक्षाओं को महामारी को देखते हुए देशव्यापी लॉकडाउन लगाने की वजह से रद्द किया गया था। बता दें कि वर्ष 2020 में जमा दो परीक्षा में 86,636 परीक्षार्थियों ने भाग लिया था। जिसमें 76.07 प्रतिशत बच्चों ने सफलता प्राप्त की थी।

आर्ट्स और कॉमर्स में लड़कियों ने मारी थी बाजी

वर्ष 2020 में जमा दो की परीक्षा में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों के मुकाबले बेहतर रहा था। आर्ट्स स्ट्रीम में शिमला की श्रुति कश्यप ने 98.2 प्रतिशत, 491 मार्क्स के साथ टॉप किया था। वहीं, सिरमौर के सुशांत चौहान 97.8 प्रतिशत, 489 मार्क्स के साथ दूसरे स्थान को हासिल किया था। जबकि, सिरमौर की ही आंचल और शिमला की अमृतांशु तीसरे स्थान पर रहीं थिन। दोनों को 97.2 प्रतिशत मार्क्स प्राप्त हुए थे। इसके बाद, सोलन की प्राची शर्मा 96.8 प्रतिशत मार्क्स के साथ चौथे स्थान पर रही थी। पांचवें और छठे स्थानों पर भी लड़कियों का दबदबा रहा था।

chat bot
आपका साथी