HBSE HOS 12th Result 2021: हरियाणा ओपन स्कूल 12वीं परीक्षा के परिणाम bseh.org.in पर जारी, करें चेक

HBSE HOS 12th Result 2021 हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने हरियाणा ओपन स्कूल (HOS) कक्षा 12 की परीक्षा 2021 के परिणाम आज 5 अगस्त 2021 को जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था वे आधिकारिक वेबसाइट पर अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।

By Nandini DubeyEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 06:07 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 06:07 PM (IST)
HBSE HOS 12th Result 2021: हरियाणा ओपन स्कूल 12वीं परीक्षा के परिणाम bseh.org.in पर जारी, करें चेक
रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर के माध्यम से चेक कर सकते हैं अपना परिणाम

HBSE HOS 12th Result 2021: हरियाणा ओपन स्कूल सीनियर सेकंडरी, यानी 12वीं कक्षा की परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स के इंतजार की घड़ियां आज समाप्त हो चुकी हैं। हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HBSE) ने हरियाणा ओपन स्कूल (HOS) कक्षा 12 की परीक्षा 2021 के परिणाम आज, 5 अगस्त 2021 को जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे आधिकारिक वेबसाइट, bseh.org.in पर जाकर अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।

HBSE HOS 12th Result 2021:इन स्टेप से चेक करें परिणाम

परिणाम चेक करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट, bseh.org.in पर विजिट करना होगा। इसके बाद, होमपेज पर उपलब्ध न्यूज सेक्शन में एचओएस सीनियर सेकेंडरी एग्जामिनेशन रिजल्ट 2021 लिंक पर क्लिक करना होगा। अब आपको एक नए टैब पर लाया जाएगा। यहां मांगे गए डिटेल्स जैसे-परीक्षा रोल नंबर या नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्म तिथि या रजिस्ट्रेशन नंबर भर कर सर्च रिजल्ट पर क्लिक करें। अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन किया जाएगा। उम्मीदवार अपने रिजल्ट को चेक करें और भविष्य के संदर्भ में प्रिंट आउट निकाल कर रखें।

बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार शत प्रतिशत उम्मीदवारों ने 12वीं कक्षा की परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। इस वर्ष 27 हजार से अधिक स्टूडेंट्स ने परीक्षा में भाग लिया था, जिनमें 19 हजार से अधिक लड़के और 8 हजार से अधिक लड़कियां हैं। हरियाणा बोर्ड ओपन स्कूल की 12वीं परीक्षा 2021 का आयोजन अप्रैल महीने में किया गया था। अब परिणाम घोषित होने के बाद, उम्मीदवारों का इंतजार समाप्त हो गया है। गौरतलब है कि बोर्ड ने 10वीं कक्षा के लिए एचओएस रिजल्ट की घोषणा 8 जुलाई, 2021 को की थी। इस वर्ष कक्षा 10 की परीक्षा में भी शत प्रतिशत स्टूडेंट्स को सफल घोषित किया गया था। लगभग 20 हजार उम्मीदवारों ने 10वीं की परीक्षा में भाग लिया था, जिनमें 14 हजार लड़के और 6 हजार लड़कियां शामिल थीं।

chat bot
आपका साथी