HBSE 12th Result 2021: 12वीं कक्षा के नतीजे जारी, सभी स्टूडेंट्स सफल घोषित

HBSE 12th Result 2021 हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है। बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर स्टूडेंट्स इसे चेक कर सकेंगे। इस वर्ष कोविड-19 महामारी के कारण 12वीं परीक्षा को रद्द कर दिया गया था।

By Rishi SonwalEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 12:10 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 04:20 PM (IST)
HBSE 12th Result 2021: 12वीं कक्षा के नतीजे जारी, सभी स्टूडेंट्स सफल घोषित
लगभग 2.27 लाख स्टूडेंट्स के रिजल्ट्स का इन्तजार अब हो समाप्त

HBSE 12th Result 2021: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) की 12वीं कक्षा के रिजल्ट का इंतजार आज, 26 जुलाई 2021 को समाप्त हो गया है। कक्षा 12 के परिणाम आज घोषित कर दिए गए हैं। इस बार 12वीं बोर्ड के परिणाम में शत प्रतिशत स्टूडेंट्स ने सफलता प्राप्त की है। इस बार किसी भी स्टूडेंट को फेल नहीं किया गया है। रिजल्ट की घोषणा होने के बाद, अब बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट, bseh.org.in पर जाकर स्टूडेंट्स इसे चेक कर सकेंगे।

बता दें कि इस वर्ष कोविड-19 महामारी के कारण हरियाणा बोर्ड 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं की परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। वैकल्पिक मूल्यांकन पद्धति के अनुसार, 10वीं के परिणाम पहले ही घोषित कर दिए गए हैं। वहीं, 12वीं कक्षा के रिजल्ट तैयार करने में कक्षा 10 के मार्क्स, कक्षा 11 के मार्क्स और 12वीं कक्षा के यूनिट टेस्ट, मिड-टर्म और प्री-बोर्ड मार्क्स का वेटेज शामिल किया गया है। इसमें 10वीं और 11वीं के 30-30 प्रतिशत वेटेज और 12वीं के 40 प्रतिशत वेटेज निर्धारित हैं। इस वर्ष लगभग 2.27 लाख स्टूडेंट्स ने 12वीं परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था।

यह भी पढ़ें - Haryana Board Class 12 Result 2021: हरियाणा बोर्ड 12वीं के नतीजे आज दोपहर 2.30 बजे, bseh.org.in पर जारी होगा रिजल्ट

पिछले वर्ष ऐसा था रिजल्ट

हरियाणा बोर्ड ने पिछले वर्ष 12वीं परीक्षा के परिणाम 21 जुलाई, 2020 को घोषित किए थे। बोर्ड ने तीनों स्ट्रीम की परीक्षाओं के रिजल्ट्स की घोषणा एक ही दिन की थी। पिछले वर्ष भी 2 लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने 12वीं की परीक्षा में हिस्सा लिया था। जिसमें कुल 80.34 प्रतिशत स्टूडेंट्स सफल घोषित किए गए थे। पिछले वर्ष के परिणाम में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों की तुलना में बेहतर रहा था। कुल 86.30 प्रतिशत लड़कियों ने 12वीं की परीक्षा में सफलता पायी थी। जबकि, लड़कों का पास प्रतिशत 75.06 था। वहीं, यदि वर्ष 2019 के आंकड़े को देखा जाए तो कुल 74.4 प्रतिशत उम्मीदवार सफल घोषित हुए थे। वर्ष 2020 में वर्ष 2019 के मुकाबले, पास प्रतिशत में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी।

chat bot
आपका साथी