Haryana HBSE 10th Result 2020: 10वीं का रिजल्ट इस लिंक से देखें, 64.59 फीसदी पास, लड़कियां आगे, ऋषिता टॉपर

Haryana HBSE 10th Result 2020 बोर्ड ने 10वीं रिजल्ट की घोषणा कर दी है। हरियाणा रिजल्ट में 64.59 फीसदी पास हुए व लड़कियां आगे रहीं ऋषिता टॉपर।

By Nandini DubeyEdited By: Publish:Fri, 10 Jul 2020 05:25 PM (IST) Updated:Sat, 11 Jul 2020 06:38 AM (IST)
Haryana HBSE 10th Result 2020: 10वीं का रिजल्ट इस लिंक से देखें, 64.59 फीसदी पास, लड़कियां आगे, ऋषिता टॉपर
Haryana HBSE 10th Result 2020: 10वीं का रिजल्ट इस लिंक से देखें, 64.59 फीसदी पास, लड़कियां आगे, ऋषिता टॉपर

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Haryana HBSE 10th Result 2020: हरियाणा बोर्ड ने एचबीएसई 10वीं रिजल्ट 2020 की घोषणा कर दी है। हरियाणा 10वीं रिजल्ट 2020 को बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट, bseh.org.in पर छात्रों को उपलब्ध करा दिया गया है। साथ ही, छात्र नीचे दिये गये डायरेक्ट लिंक से अपना परिणाम देख सकते हैं। एचबीएसई 10वीं रिजल्ट 2020 देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं। यहां Haryana HBSE 10th Result 2020 लिंक पर क्लिक करें। अब यहां मांगी गई पूरी जानकारी भरें। रिजल्ट आपकी स्क्रीन दिखने लगेगा। रिजल्ट का प्रिंट लेने के बाद की कॉपी को भविष्य के लिए डाउनलोड करके रख लें। छात्र नीचे दिये गये डॉयरेक्ट लिंक के माध्यम से भी अपना हरियाणा एचबीएसई 10वीं रिजल्ट 2020 देख पाएंगे।

हरियाणा एचबीएसई 10वीं रिजल्ट 2020 देखने के लिए डायरेक्ट लिंक

Toppers List BSEH 10th Result 2020: हरियाणा बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट किया जारी, 64.59% स्टूडेंट्स सफल

ये हैं रिजल्ट हरियाणा 10वीं रिजल्ट 2020 के आकड़े

हरियाणा बोर्ड द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार इस वर्ष 64.59 फीसदी छात्रों को पास घोषित किया गया है। इसमें से 69.86 प्रतिशत लड़कियां और 60.27 लड़के हैं। वहीं, हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2020 में प्रथम स्थान पर कु० ऋषिता हैं।

बता दें कि पिछले साल हरियाणा बोर्ड 10वीं का परिणाम 17 मई, 2019 को जारी किया गया था। जिसमें हिमांशु, शालिनी और ईशा ने 99.4 प्रतिशत मार्क्स प्राप्त कर 10वीं परीक्षा में टॉप किया था। तीनों को 497 अंक हासिल हुए थे। वर्ष 2019 की परीक्षा में 3,85,277 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया था। जिसमें 2,12,131 छात्र और 1,73,096 छात्राएं थीं।

chat bot
आपका साथी