CHECK HBSE 12th Result 2021 Updates: घोषित हुए हरियाणा बोर्ड 12वीं के नतीजे, 100 फीसदी परिणाम, 5 बजे से देखें रिजल्ट

LIVE HBSE 12th Result 2021 Updates हरियाणा बोर्ड द्वारा एचबीएसई 12वीं रिजल्ट 2021 की घोषणा कर दी गयी है। बोर्ड के चेयरमैन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जानकारी दी कि 231263 स्टूडेंट्स इस साल पास हुए हैं जिनमें से 114 416 छात्र और 106847 छात्राएं हैं।

By Rishi SonwalEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 10:27 AM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 04:17 PM (IST)
CHECK HBSE 12th Result 2021 Updates: घोषित हुए हरियाणा बोर्ड 12वीं के नतीजे, 100 फीसदी परिणाम, 5 बजे से देखें रिजल्ट
स्टूडेंट्स बीएसईएच 12वीं रिजल्ट 2021 के लिए ऑफिशियल वेबसाइट, bseh.org.in के रिजल्ट पेज पर विजिट करें।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। LIVE HBSE 12th Result 2021 Updates: हरियाणा बोर्ड यानि बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन हरियाणा (बीएसईएच) द्वारा एचबीएसई 12वीं रिजल्ट 2021 की घोषणा कर दी गयी है। परीक्षा परिणाम की जानकारी देते हुए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह ने 12वीं कक्षा में कुल दो लाख 21 हजार 263 विद्यार्थी पास हुए है, जिनमें एक लाख 14 हजार 416 छात्र व एक लाख छह: हजार 847 छात्राएं पास हुई। वही हिंदी परिणामों में कंपार्टमेंट के 5567 विद्यार्थी भी पास हुए। साथ ही, चेयरमैन ने बताया कि एचबीएसई 12वीं रिजल्ट 2021 की घोषणा 30-10-60 के फार्मूले पर की गयी है। इसके अंतर्गत इस फॉर्मूले के आधार पर 30 अंक 10वीं के आधार पर, 10 अंक 11वीं कक्षा के आधार पर तथा 60 अंक 12वीं कक्षा के आधार पर 12वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम में जोड़े गए।

एचबीएसई 12वीं रिजल्ट 2021 लिंक ऑफिशियल वेबसाइट, bseh.org.in पर

स्टूडेंट्स नतीजों की घोषणा के बाद अब एचबीएसई 12वीं रिजल्ट 2021 को ऑफिशियल वेबसाइट, bseh.org.in पर शाम 5 बजे से चेक कर पाएंगे। स्टूडेंट्स नीचे दिेये गये डायरेक्ट लिंक से अपने नतीजे देख पाएंगे।

इस डायरेक्ट लिंक से करें एचबीएसई 12वीं रिजल्ट 2021 चेक

LIVE HBSE 12th Result 2021 Updates @ 4.10 PM: रिजल्ट घोषित, लिंक 5 बजे होगा एक्टिव

हरियाणा बोर्ड यानि बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन हरियाणा (बीएसईएच) द्वारा एचबीएसई 12वीं रिजल्ट 2021 की घोषणा कर दी गयी है। बोर्ड के चेयरमैन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जानकारी दी कि 2,31,263 स्टूडेंट्स इस साल पास हुए हैं, जिनमें से 1,14, 416 छात्र और 1,06,847 छात्राएं हैं। साथ ही, रिजल्ट चेक करने के लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर 5 बजे एक्टिव किया जाएगा।

LIVE Haryana Board 12th Result 2021 Updates @ 3.15 PM: प्रेस कॉन्फ्रेंस जारी

हरियाणा बोर्ड द्वारा कक्षा 12 के नतीजों की घोषणा दोपहर 3 बजे शुरू होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जानी है। आधिकारिक घोषणा के बाद एचबीएसई रिजल्ट 2021 के लिए लिंक को ऑफिशियल वेबसाइट पर किया जाएगा।

LIVE HBSE 12th Result 2021 Updates @ 2.27 PM: इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

एचबीएसई 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को ऑफिशियल वेबसाइट, bseh.org.in पर विजिट करने के बाद रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना चाहिए। इसके बाद रिजल्ट पेज ओपेन हो जाएगा। स्टूडेंट्स को इसी पेज बुकमार्क करके रखना चाहिए, ताकि कम से कम प्रयास में वे रिजल्ट पेज पज पहुंच पाएंगे। रिजल्ट पेज के लिए नीचे दिये गये डायरेक्ट लिंक से जा सकते हैं।

एचबीएसई 12वीं रिजल्ट 2021 के लिए डायरेक्ट लिंक

LIVE Haryana Board Class 12 Result 2021 Updates @ 2.00 PM: डिजीलॉकर पर मिलेगी मार्कशीट

हरियाणा बोर्ड कक्षा 12 रिजल्ट 2021 की घोषणा के बाद अपनी मार्कशीट की डिजिटल कॉपी भारत सरकार के डिजीलॉकर ऐप्प से डाउनलोड कर पाएंगे। इसके लिए स्टूडेंट्स अपने मोबाइल पर गूगल प्ले स्टोर से ऐप्प डाउनलोड करके इसमें अपने मोबाइल नंबर और आधार नंबर से लॉगिन करके अपना मार्कशीट डाउनलोड कर पाएंगे।

LIVE Haryana Board 12th Result 2021 Updates @ 1.45 PM: एक ही प्रयास में ऐसे देखें रिजल्ट

स्टूडेंट्स को अपना हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2021 चेक करने के लिए बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट, bseh.org.in पर रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करके रिजल्ट पेज पर जाना होगा। यहां स्टूडेंट्स को अपना रोल नंबर भरना होगा, जिसे सबमिट करने से पहले दोबारा चेक करने से छात्र अपने नतीजे एक ही प्रयास में देख पाएंगे।

LIVE HBSE 12th Result 2021 Updates @ 1.30 PM: 2.27 लाख स्टूडेंट्स bseh.org.in पर कर पाएंगे चेक

हरियाणा बोर्ड यानि बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन हरियाणा (बीएसईएच) से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शैक्षणिक वर्ष 2020-21 के हायर सेकेंड्री परीक्षाओं के लिए 2.27 लाख छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण किया था। ये सभी स्टूडेंट्स अपना एचबीएसई 12वीं रिजल्ट 2021 को बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट, bseh.org.in पर चेक कर पाएंगे।

हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2021 कल ही घोषित होने की थी संभावना

बता दें कि बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन हरियाणा (बीएसईएच) द्वारा शैक्षणिक वर्ष 2020-21 के हायर सेकेंड्री के परिणामों की घोषणा कल, 25 जुलाई 2021 तक संभावित रूप से कर दिये जाने की जानकारी साझा की गयी थी। हरियाणा बोर्ड से प्राप्त लेटेस्ट अपडेट के अनुसार बीएसईएच 12वीं रिजल्ट 2021 की घोषणा फिलहाल कल नहीं हो पायी और काफी संभावना है कि एचबीएसई 12वीं रिजल्ट 2021 को आज, 26 जुलाई 2021 को घोषित किया जाए। हालांकि, बोर्ड द्वारा हरियाणा 12वीं रिजल्ट 2021 डेट और समय को लेकर आधिकारिक रूप से कोई विज्ञप्ति फिलहाल जारी नहीं की है, इसलिए स्टूडेंट्स बीएसईएच 12वीं रिजल्ट 2021 के लिए ऑफिशियल वेबसाइट, bseh.org.in पर समय-समय विजिट करते रहें।

यह भी पढ़ें - HBSE Class 12th Result 2021: 12वीं कक्षा के परिणाम आज होंगे घोषित, पिछले वर्ष 80.34 प्रतिशत स्टूडेंट्स हुए थे सफल

रिजल्ट की तैयारियां पूरी

दूसरी तरफ, हरियाणा बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीएसईएच 12वीं रिजल्ट 2021 की घोषणा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) से सम्बद्ध विद्यालयों में शैक्षणिक वर्ष 2020-21 के दौरान बोर्ड परीक्षाओं के लिए 2.27 लाख छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण किया था। कोरोना महामरी के चलते रद्द की गयी परीक्षाओं के बाद स्टूडेंट्स के मूल्यांकन के लिए बोर्ड ने सीबीएसई के ईवैल्यूएशन क्राइटेरिया के अनुसार ही हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2021 तैयार किये जाने की घोषणा की थी।

यह भी पढ़ें - HBSE 12th Results 2021 : अब आज घोषित नहीं होगा हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्टप, जानें अगली तिथि

बता दें कि हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2021 तैयार किये जाने के लिए घोषित ईवैल्यूएशन क्राइटेरिया के अनुसार स्टूडेंट्स के परिणाम तैयार करने में उनके कक्षा 10, कक्षा 11 और कक्षा 12 के अंकों को जोड़ा जाना है। घोषित नीति के अनुसार, 10वीं के अंकों को 30 फीसदी वेटेज, 11वीं के अंकों को 10 फीसदी और कक्षा 12 के इंटर्नल एग्जाम व प्रैक्टिकल को 60 फीसदी वेटेज दिये जाने की घोषणा की गयी थी।

chat bot
आपका साथी