गुजरात राज्य पात्रता परीक्षा स्थगित, अब 23 जनवरी 2022 को सुबह 9:30 बजे होगा एग्जाम
अब 23 जनवरी 2022 को आयोजित होने वाली गुजरात राज्य पात्रता परीक्षा सुबह 930 बजे से दोपहर 1230 बजे तक आयोजित की जाएगी। वहीं परीक्षा के लिए हॉल टिकट / एडमिट कार्ड परीक्षा से 7 दिन पहले यानी 16 जनवरी 2022 को जारी किए जाएंगे।
Gujarat SET Postponed: गुजरात राज्य पात्रता परीक्षा (Gujarat State Eligibility Test, GSET 2021) स्थगित कर दी गई है। परीक्षा आयोजित करने वाली महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय, वड़ोदरा (Maharaja Sayajirao University of Baroda) ने घोषणा की है कि गुजरात राज्य पात्रता परीक्षा स्थगित कर दी गई है। पहले राज्य स्तरीय पात्रता परीक्षा 26 दिसंबर, 2021 को आयोजित होने वाली थी। हालांकि, अब इसे लगभग एक महीने के लिए स्थगित कर दिया गया है और अब यह 23 जनवरी, 2022 को आयोजित की जाएगी। विश्वविद्यालय ने आधिकारिक वेबसाइट पर एक अधिसूचना पर अपलोड कर दी गई है। हालांकि, विश्वविद्यालय ने परीक्षा स्थगित करने का कोई कारण नहीं बताया है। ऐसे में परक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gujaratset.in पर विजिट कर सकते हैं।
अब 23 जनवरी, 2022 को आयोजित होने वाली गुजरात राज्य पात्रता परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। वहीं परीक्षा के लिए हॉल टिकट / एडमिट कार्ड परीक्षा से 7 दिन पहले यानी 16 जनवरी, 2022 को जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट gujaratset.in पर जरूरी डिटेल्स एंटर करके कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। ऐसे में, जिन उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे लेटेस्ट अपडेट और जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। जीएसईटी राज्य स्तरीय परीक्षा है, जो असिस्टेंट प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलो के लिए पात्रता परीक्षा के रूप में आयोजित की जाती है। वहीं परीक्षा में दो पेपर शामिल होंगे। 100 अंकों के पेपर 1 में 50 प्रश्न और पेपर II में 200 अंकों के 100 प्रश्न होंगे। परीक्षार्थियों को परीक्षा देने के लिए तीन घंटे का समय दिया जाएगा।
परीक्षा के संबंध में पैर्टन और पाठ्यक्रम के बारे में जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी यहां से चेक कर सकते हैं। वहीं इस परीक्षा के लिए अधिसूचना जून में जारी की गई थी और इसे बढ़ाए जाने के बाद 31 जुलाई को रजिस्ट्रेशन बंद कर दिया गया था। इसके बाद परीक्षा 26 दिसंबर को होनी थी, जिसे संशोधित कर अब परीक्षा 26 जनवरी को होगी।