GATE 2022: अब 28 सितंबर तक करें गेट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन, आईआईटी खड़गपुर ने बढ़ाई लास्ट डेट
GATE 2022 आईआईटी खड़गपुर ने गेट 2022 रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। संस्थान द्वारा परीक्षा पोर्टल gate.iitb.ac.in पर आज 24 सितंबर 2021 को जारी अपडेट के अनुसार टेक्निकल प्रॉब्लम्स के चलते (गेट 2022) अप्लीकेशन डेडलाइन 28 सितंबर 2021 तक बढ़ाई जाती है।
नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। GATE 2022: गेट 2022 परीक्षा फॉर्म आज भरने में असमर्थ उम्मीदवारों के लिए राहत की खबर। आईआईटी खड़गपुर ने गेट 2022 रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। संस्थान द्वारा परीक्षा पोर्टल, gate.iitb.ac.in पर आज, 24 सितंबर 2021 को जारी अपडेट के अनुसार, "टेक्निकल प्रॉब्लम्स के चलते (गेट 2022) अप्लीकेशन डेडलाइन 28 सितंबर 2021 तक बढ़ाई जाती है।"
इस लिंक से करें गेट 2022 रजिस्ट्रेशन
यहां देखें परीक्षा से सम्बन्धित विवरण
इन स्टेप में सबमिट करें अप्लीकेशन फॉर्म
गेट 2022 रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को पोर्टल, gate.iitb.ac.in पर विजिट करना होगा। इसके बाद होम पेज पर ही दिये गये अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करना होगा और फिर दिये गये निर्देशों को को पढ़ने के बाद न्यू यूजर|रजिस्टर हियर के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद मांगे गये विवरणों को भरकर पंजीकरण स्टेप पूरा कर पाएंगे। इसके बाद अपने ईमेल आईडी और पासवर्ड के जरिए लॉग-इन करके और परीक्षा सम्बन्धित विवरणों को भरकर उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर पाएंगे। गेट 2022 फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को आईआईटी खड़गपुर द्वारा निर्धारित शुल्क 1500 रुपये का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा।
आज समाप्त हो रहे थे गेट 2022 रजिस्ट्रेशन
वर्ष 2022 में आईआईटी खड़गपुर द्वारा आयोजित की जाने वाली ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म की आज लास्ट डेट थी। हालांकि, किसी अन्य कारण से गेट रजिस्ट्रेशन फॉर्म 2022 आज नहीं भर पाने वाले उम्मीदवरों के लिए लेट फीस के साथ 1 अक्टूबर 2021 तक भरने का विकल्प था। दूसरी तरफ, यदि अप्लीकेशन फॉर्म भरने में कोई त्रुटि हो जाती है तो इसके लिए अप्लीकेशन करेक्शन विंडो संस्थान द्वारा 26 अक्टूबर से 1 नवंबर तक ओपेन की जाएगी और 12 नवंबर तक पेपर, कटेगरी या परीक्षा शहर में संशोधन किये जा सकेंगे। गेट परीक्षा का आयोजन 5, 6, 12 और 13 फरवरी, 2021 को किया जाना है, जिसके लिए एडमिट कार्ड 3 जनवरी 2022 से डाउनलोड किये जा सकेंगे।