GATE 2021: आईआईटी बॉम्बे ने गेट परीक्षा आंसर-की जारी, जानिए कब जारी होगा परिणाम

GATE 2021 आईआईटी बॉम्बे (Indian Institute of Technology Bombay). ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूट टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2021) परीक्षा के लिए आंसर-की जारी कर दी है। ऐसे में जो भी परीक्षार्थी आंसर-की का इंतजार कर रहे थे वे आधिकारिक पोर्टल gate.iitb.ac.in पर जाकर आंसर-की को डाउनलोड कर सकते हैं।

By Nandini DubeyEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 12:16 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 12:34 PM (IST)
GATE 2021: आईआईटी बॉम्बे ने गेट परीक्षा आंसर-की जारी, जानिए कब जारी होगा परिणाम
GATE 2021: आईआईटी बॉम्बे (Indian Institute of Technology, Bombay). ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूट टेस्ट इन इंजीनियरिंग

GATE 2021: आईआईटी बॉम्बे (Indian Institute of Technology, Bombay). ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूट टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2021) परीक्षा के लिए आंसर-की जारी कर दी है। ऐसे में जो भी परीक्षार्थी आंसर-की का इंतजार कर रहे थे, वे आधिकारिक पोर्टल gate.iitb.ac.in पर जाकर आंसर-की को डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं अगर अभ्यर्थियों को किसी प्रश्न के उत्तर पर कोई ऐतराज है तो इसके लिए ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को 2 से 4 मार्च, 2021 तक का मौका दिया है। इस दौरान उम्मीदवार प्रश्न की गलत चेकिंग पर सवाल उठा सकते हैं। इसके लिए उन्हें शुल्क भी देना होगा। उम्मीदवारों को 500 रुपये का भुगतान करना होगा। स्टूडेंट्स ध्यान दें कि यह फीस वापस नहीं किया जाएगा। इसके अलावा संस्थान ने प्रश्नपत्र भी जारी कर दिया है।

 इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके उठा सकते हैं आपत्ति 

ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

GATE 2021: आंसर-की ऐसे करें डाउनलोड

गेट परीक्षा की आंसर-की चेक करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार आईआईटी बॉम्बे के ऑफिशियल पोर्टल gate.iitb.ac.in.2021 की वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद उस लिंक पर क्लिक करें, जहां GATE 2021 प्रश्न पत्र और उत्तर कुंजी उपलब्ध हैं लिखा है। इसके बाद आप विषयवार GATE 2021 आंसर-की और प्रश्न पत्रों को देख पाएंगे।अपने विषयों के अनुसार GATE 2021 आंसर-की और प्रश्न पत्रों को डाउनलोड करें। इसके बाद भविष्य के संदर्भ के लिए GATE 2021 आंसर-की का प्रिंटआउट लेकर रख लें।

गौरतलब है कि GATE 2021 की प्रवेश परीक्षा 5 फरवरी, 6, 7, 12, 13 और 14, 2021 को आयोजित की गई थी। वहीं आईआईटी बॉम्बे संस्थान, बॉम्बे ने COVID 19 दिशा निर्देशों का पूरी तरह ध्यान रखने के साथ यह परीक्षा आयोजित की थी। वहीं परीक्षा का परिणाम 22 मार्च, 2021 को जारी होने की संभावना है। इसके अलावा अगर परीक्षा से जुड़ी ज्यादा डिटेल जानने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

chat bot
आपका साथी