DU PG First merit list 2021: एमए इंग्लिश समेत अन्य 20 विषयों के लिए डीयू पीजी की पहली मेरिट लिस्ट घोषित

DU PG First merit list 2021 स्टूडेंट्स ध्यान दें कि नाम चयनित होने पर स्टूडेंट्स को विभाग / कॉलेज 18 नवंबर से 22 नवंबर 2021 तक पहली मेरिट सूची के तहत प्रवेश लेना होगा। इसके साथ ही पहली मेरिट सूची के प्रवेश का भुगतान 23 नवंबर 2021 तक होगा।

By Nandini DubeyEdited By: Publish:Tue, 16 Nov 2021 03:13 PM (IST) Updated:Wed, 17 Nov 2021 11:50 AM (IST)
DU PG First merit list 2021: एमए इंग्लिश समेत अन्य 20 विषयों के लिए डीयू पीजी की पहली मेरिट लिस्ट घोषित
दिल्ली यूनिवर्सिटी की पीजी मेरिट लिस्ट का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है।

DU PG First merit list 2021: दिल्ली विश्वविद्यालय ने अपने निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक आज यानी कि 17 नवंबर को पीजी प्रोगाम में प्रवेश के लिए पहली मेरिट सूची जारी कर रहा है। अब तक, एमए अंग्रेजी, पर्यावरण अध्ययन, भूगोल, हिंदी, इतिहास, दर्शनशास्त्र, एमएससी वनस्पति विज्ञान, पर्यावरण अध्ययन, सूक्ष्म जीव विज्ञान सहित 20 पाठ्यक्रमों के लिए डीयू पीजी की फर्स्ट मेरिट सूची जारी की जा चुकी है। यह सूचियां विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल admission.uod.ac.in पर उपलब्ध हैं। ऐसे में इन विषयों के लिए आवेदन करने वाले स्टूडेंट्स पोर्टल पर लिस्ट चेक कर सकते हैं।

 स्टूडेंट्स ध्यान दें कि नाम चयनित होने पर, स्टूडेंट्स को विभाग / कॉलेज 18 नवंबर से 22 नवंबर, 2021 तक पहली मेरिट सूची के तहत प्रवेश लेना होगा। इसके साथ ही, पहली मेरिट सूची के प्रवेश का भुगतान 23 नवंबर, 2021 तक होगा। इसके बाद प्रवेश प्रकिया को बंद कर दिया जाएगा। 

DU PG First merit list 2021: डीयू पीजी मेरिट लिस्ट ऐसे कर पाएंगे चेक

डीयू पीजी मेरिट लिस्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक साइट du.ac.in पर जाना होगा। इसके बाद, होम पेज पर उपलब्ध डीयू पीजी फर्स्ट मेरिट लिस्ट 2021 लिंक पर क्लिक करें।मेरिट लिस्ट की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी।नाम और रोल नंबर जांचें और पेज डाउनलोड करें।आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल 1,83,815 छात्रों ने विश्वविद्यालय द्वारा प्रस्तावित पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन किया है। इस साल तीन मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। वहीं दूसरी मेरिट लिस्ट 26 नवंबर, 2021 को घोषित की जाएगी। इसके अलावा, तीसरी मेरिट लिस्ट 3 दिसंबर, 2021 को उपलब्ध होगी। यूनिवर्सिटी 1 दिसंबर, 2021 से पीजी कोर्स के पहले सेमेस्टर की कक्षाएं शुरू करेगी। इसके अलावा हाल ही में,दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉन कॉलेजिएट वूमेंस एजुकेशन बोर्ड की (Non-Collegiate Women’s Education Board, NCWEB) ने तीसरी लिस्ट भी घोषित कर दी है। इसके तहत मिरांडा हाउस में अनारक्षित वर्ग कैटेगिरी में बीए की सीटें फुल हो चुकी हैं। इसके अलावा यूजी कोर्सेज का भी शेड्यूल जारी किया जा चुका है।

chat bot
आपका साथी