DU 3rd Cut off List 2020: जाकिर हुसैन, आर्यभट्ट और राजधानी समेत इन कॉलेजों की तीसरी कटऑफ लिस्ट जारी, चेक करें मेरिट

DU 3rd Cut off List 2020 दिल्ली यूनिवर्सिटी (Delhi University) ने तीसरी कटऑफ लिस्ट जारी करना शुरू कर दिया है। इसके तहत आर्यभट्ट जाकिर हुसैन कॉलेज और राजधानी कॉलेज सहित कॉलेजों की लिस्ट जारी हो चुकी है। लिस्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स ऑफिशियल पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।

By Nandini DubeyEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 11:24 AM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 06:44 PM (IST)
DU 3rd Cut off List 2020: जाकिर हुसैन, आर्यभट्ट और राजधानी समेत इन कॉलेजों की तीसरी कटऑफ लिस्ट जारी, चेक करें मेरिट
DU 3rd Cut off List 2020: दिल्ली यूनिवर्सिटी (Delhi University, DU)

DU 3rd Cut off List 2020: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने तीसरी कटऑफ लिस्ट जारी करना शुरू कर दिया है। इसके तहत सबसे पहले दिल्ली के जाकिर हुसैन कॉलेज ने कटऑफ जारी की है। जाकिर के बाद डीयू के आर्यभट्ट कॉलेज ने तीसरी कट-ऑफ सूची जारी की है। इसके तहत बीए ऑनर्स इकनोमिक्स में 95.75 फीसदी मेरिट दर्ज की गई है। इस तरह तीसरी मेरिट में महज 0.5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। यह मेरिट जनरल कैटेगिरी के लिए दर्ज की गई है। वहीं डीयू के राधानी कॉलेज की भी तीसरी कटऑफ जारी हो गई है। इसके मुताबिक जनरल कैटेगिरी के लिए बीए ऑनर्स, इकनोमिक्स प्रोगाम के लिए 95 फीसदी दर्ज की गई है। वहीं बीएससी मैथ्स कोर्स के लिए कटऑफ 93. 25% दर्ज की गई है। इसके मुताबिक बॉटनी में 99 फीसदी, केमिस्ट्री 92 प्रतिशत गई है। वहीं जुलॉजी पाठ्यक्रम में प्रवेश बंद कर दिए हैं। कॉलेज ने स्पष्ट किया है कि इन पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए 26 अक्टूबर से 28 अक्टूबर 2020 तक दाखिला ले सकते हैं। वहीं फीस जमा करने की लास्ट डेट 30 अक्टूबर 2020 तक है।

जाकिर हुसैन कॉलेज की कटऑफ लिस्ट 2020

बॉटनी- 88

केमिस्ट्री- 92

जुलॉजी- क्लोजड

इक्नोमिक्स- क्लोजड

हिस्ट्री- क्लोजड

हिंदी- 79.5

बीकॉम ऑनर्स- 94

DU 3rd Cut off List 2020: इन कॉलेजों में कोर्सज और सीटों की यह है स्थिति

मिरांडा हाउस- पॉलीटिकल साइंस, कुल अप्रूवड एडमिशन 787, सेकेंड कुल सीटें- 1100

श्री वेंकटेश्वर- बीकॉम प्रोगाम, पॉलीटिकल साइंस, कुल अप्रूवड एडमिशन- 1300, कुल सीटें- 12000

रामानुजन कॉलेज- बीकॉम ऑनर्स, बीकॉम प्रोगाम, साइकोलॉजी- कुल अप्रूवड एडमिशन 1000, कुल सीटें 1100

वहीं मीडिया रिपोर्ट में मिरांडा हाउस (Miranda House) के प्रिंसिपल विजयलाक्ष्मी नंदा ने बताया कि पॉलिटिकल साइंस और बीए प्रोगाम जैसे टॉप कोर्सेज में कॉलेज ने पहले ही उपलब्ध 1100 सीटों के मुकाबले 787 प्रवेशों को मंजूरी दे दी है। इसके अलावा हमारे पास अंग्रेजी और बीए के अन्य प्रोग्रामों पाठ्यक्रमों में बहुत कम सीटें बची हैं। हालांकि कुछ कोर्सेज में स्टूडेंट्स एग्जिट भी कर सकते हैं। वहीं इस बारे में श्री वेंकटेश्वर कॉलेज के प्राचार्य, वेंकट कुमार ने पहले ही कहा है कि कॉलेज में पहले ही सीटें फुल हो गई हैं। वहीं रामजस कॉलेज ने भी यही जानकारी दी है। वहीं दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कुल 62,172 छात्रों ने 2 कट ऑफ के तहत आवेदन किया है। वहीं इनमें 7546 आवेदनों को मंजूरी दी गई है। इसके अलावा 15,698 छात्रों के शुल्क जमा कर दिया है।

chat bot
आपका साथी