DSSSB result 2021: जूनियर इंजीनियर और स्टेनोग्राफर सहित अन्य पदों पर परीक्षा परिणाम जारी, dsssb.delhi.gov.in पर करें चेक

DSSSB result 2021 दिल्ली सबआर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमीशन (Delhi Subordinate Services Selection Board DSSSB) ने विभिन्न पदों के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसके तहत DSSSB ने जूनियर इंजीनियर सिविल जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल स्टेनोग्राफर ग्रेड III पदों के लिए रिजल्ट जारी किया है।

By Nandini DubeyEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 01:16 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 01:40 PM (IST)
DSSSB result 2021: जूनियर इंजीनियर और स्टेनोग्राफर सहित अन्य पदों पर परीक्षा परिणाम जारी, dsssb.delhi.gov.in पर करें चेक
DSSSB result 2021: दिल्ली सबआर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमीशन (Delhi Subordinate Services Selection Board, DSSSB)

DSSSB result 2021: दिल्ली सबआर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमीशन (Delhi Subordinate Services Selection Board, DSSSB) ने विभिन्न पदों के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसके तहत DSSSB ने जूनियर इंजीनियर सिविल, जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल, स्टेनोग्राफर ग्रेड III पदों के लिए रिजल्ट जारी किया है। यह नतीजे आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जारी किया जाएगा। ऐसे में जो भी परीक्षार्थी इन परीक्षाओं में शामिल हुए थे, वे डीएसएसएसबी की ऑफशियिल पोर्टल पर जरूरी डिटेल्स एंटर करके रिजल्ट की जांच कर सकते हैं। इसके अलावा चाहें तो अभ्यर्थी नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके भी नतीजे देख सकते हैं।

ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

DSSSB result 2021: रिजल्ट ऐसे करें चेक 

DSSSB result 2021: जूनियर इंजीनियर सिविल, जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल, स्टेनोग्राफर ग्रेड III के पदों पर आयोजित होने वाली परीक्षा का परिणाम चेक करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद'परिणाम' टैब पर क्लिक करें और फिर बाईं ओर 'लेटेस्ट परिणाम' पर क्लिक करें। इसके बाद जेई सिविल, जेई इलेक्ट्रिकल और स्टेनोग्राफर ग्रेड III के लिए 'डीएसएसएसबी परिणाम 2021' देखें और उस पर क्लिक करें। इसके बाद DSSSB परिणाम 2021 को पीडीएफ प्रारूप में स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा। वहीं परिणाम में उल्लिखित सभी विवरणों की जांच करें। इसके बाद भविष्य में उपयोग के लिए DSSSB परिणाम 2021 को डाउनलोड करें और सहेजकर रख लें।

बता दें कि विज्ञापन संख्या 02/18 के अनुसार स्टेनोग्राफर ग्रेड III के कुल 256 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

वहीं इस पद के लिए आवेदन करने वाले लाखों उम्मीदवारों में से कुल 207 को दस्तावेज़ सत्यापन दौर के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। वहीं इस पोस्ट पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जुलाई 2018 में शुरू हुई थीं। वहीं लिखित परीक्षा 4 अक्टूबर से 10 अक्टूबर, 2019 के बीच कराई गई थी। इसके अलावा लिखित परीक्षा का परिणाम 23 जनवरी, 2020 को जारी किया गया था। वहीं स्किल टेस्ट रिजल्ट 17 जून, 2021 को जारी हुआ है।

chat bot
आपका साथी