CAT Admit Card 2021: कैट परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, IIM अहमदाबाद ने हॉल टिकट डाउनलोड लिंक एक्टिव किया

CAT Admit Card 2021 IIM अहमदाबाद द्वारा आयोजित किये जाने वाले कॉमन ऐडमिशन टेस्ट 2021 यानि कैट 2021 परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए रजिस्टर्ड उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड आज 27 अक्टूबर 2021 को जारी कर दिये गये हैं।

By Rishi SonwalEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 07:11 AM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 07:06 AM (IST)
CAT Admit Card 2021: कैट परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, IIM अहमदाबाद ने हॉल टिकट डाउनलोड लिंक एक्टिव किया
IIM अहमदाबाद द्वारा कैट एडमिट 2021 डाउनलोड लिंक परीक्षा पोर्टल, iimcat.ac.in पर आज एक्टिव किया जाएगा।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। CAT Admit Card 2021: यदि आप मैनेजमेंट एंट्रेंस एग्जाम कैट 2021 की तैयारी में जुटे हैं तो यह महत्वपूर्ण अपडेट आपके लिए है। IIM अहमदाबाद द्वारा आयोजित किये जाने वाले कॉमन ऐडमिशन टेस्ट 2021 यानि कैट 2021 परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड आज, 27 अक्टूबर 2021 जारी कर दिये गये हैं। कैट परीक्षा पोर्टल, iimcat.ac.in पर जारी अपडेट के अनुसार, कैट एडमिट 2021 डाउनलोड लिंक IIM अहमदाबाद द्वारा आज शाम 5 बजे से एक्टिव कर दिया गया है। बता दें कि कैट 2021 शेड्यूल के मुताबिक परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर 2021 को किया जाना है। परीक्षा तीन पालियों में और ऑनलाइन (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट) मोड में देश भर के 158 शहरों में बनाये गये विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

ऐसे करें डाउनलोड करें CAT Admit Card 2021

जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, तो वे अपना CAT Admit Card 2021 आधिकारिक वेबसाइट डाउनलोड लिंक एक्टिव किये जाने के बाद डाउनलोड कर पाएंगे। उम्मीदवारों के वेबसाइट पर विजिट करने के बाद होम पेज पर एक्टिव किये जाने वाले लिंक पर क्लिक करना होगा और फिर डाउनलोड पेज पर अपने विवरण (रजिस्ट्रेशन नंबर, आदि) भरकर सबमिट करने होंगे। इसके बाद उम्मीदवार अपना कैट 2021 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर देखे पाएंगे। इसका प्रिंट लेने के बाद सॉफ्ट कॉपी भी उम्मीदवारों को सेव कर लेनी चाहिए।

CAT Admit Card 2021 डाउनलोड लिंक

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि कैट 2021 के लिए जाते समय ऑनलाइन डाउनलोड किये गये CAT Admit Card 2021 के साथ अपना एक वैलिड फोटो आईडी प्रूफ (आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, आदि) ले जाना ना भूलें। दूसरी तरफ, उम्मीदवारों को अपने साथ इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, मोबाइल, स्टेशनरी और गॉगल नहीं ले जाना चाहिए, क्योंकि परीक्षा केंद्र के भीतर इन्हें ले जाने जाने की अनुमति नहीं होगी।

कोविड-19 महामारी के चलते हुई देरी

देश भर में स्थिति विभिन्न भारतीय प्रबंध संस्थानों में पोस्ट ग्रेजुएट प्रोगाम इन मैनेजमेंट (पीजीपी) और फेलो प्राग्राम इन मैनेजमेंट (एफपीएम) में दाखिले के लिए कैंडिडेट के सेलेक्शन क लिए कॉमन ऐडमिशन टेस्ट का आयोजित किया जाता है। वर्ष 2021 की कैट परीक्षा के आयोजन में पूरे देश में फैली कोरोना (कोविड-19) महामारी के चलते देरी हुई। इस वर्ष कैट 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 अगस्त से 22 सितंबर 2021 चली थी। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कैट 2021 परीक्षा के लिए 2.31 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया है।

chat bot
आपका साथी