CUCET 2021 Revised Schedule: केंद्रीय विश्वविद्यालय संयुक्त प्रवेश परीक्षा का रिवाइज्ड शेड्यूल जारी, चेक करें अपडेट्स

CUCET 2021 Revised Schedule नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने केंद्रीय विश्वविद्यालय संयुक्त प्रवेश परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। जिन उम्मीदवारों को इस परीक्षा में हिस्सा लेना है वे cucet.nta.nic.in पर जाकर रिवाइज्ड शड्यूल चेक कर सकते हैं।

By Nandini DubeyEdited By: Publish:Fri, 10 Sep 2021 04:48 PM (IST) Updated:Mon, 13 Sep 2021 07:11 AM (IST)
CUCET 2021 Revised Schedule: केंद्रीय विश्वविद्यालय संयुक्त प्रवेश परीक्षा का रिवाइज्ड शेड्यूल जारी, चेक करें अपडेट्स
आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम

CUCET 2021 Revised Schedule: केंद्रीय विश्वविद्यालय संयुक्त प्रवेश परीक्षा (CUCET 2021) में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने केंद्रीय विश्वविद्यालय संयुक्त प्रवेश परीक्षा का संशोधित शेड्यूल जारी किया है। इस संबंध में ऑफिशियल वेबसाइट, cucet.nta.nic.in पर एक नोटिस जारी किया गया है।

वेबसाइट पर जारी नोटिस में कहा गया है कि 15 सितंबर को आयोजित की जाने वाली अंडर ग्रेजुएट/इंटीग्रेटेड पेपर के शेड्यूल को 23 सितंबर को होने वाली पोस्टग्रेजुएट शेड्यूल के साथ इंटरचेंज कर दिया गया है। यानी की 15 सितंबर को जिस पेपर की परीक्षा का आयोजन किया जाना था, उसे अब 23 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। इसी प्रकार, 23 सितंबर को जिस पेपर के लिए टेस्ट होना था, उसे अब 15 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। ऑफिशियल वेबसाइट पर रिवाइज्ड शेड्यूल उपलब्ध है। उम्मीदवार इसे चेक कर सकते हैं। हालांकि, नोटिस में परीक्षा तिथियों में बदलाव के लिए कोई कारण नहीं बताया गया है।

बता दें कि CUCET 2021 का आयोजन 15 सितंबर, 16, 23 और 24 सितंबर 2021 को किया जाना है। जिन विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी, उनमें असम विश्वविद्यालय सिलचर, केंद्रीय विश्वविद्यालय आंध्र प्रदेश, केंद्रीय विश्वविद्यालय गुजरात, केंद्रीय विश्वविद्यालय हरियाणा, केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू, केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड, केंद्रीय विश्वविद्यालय कर्नाटक, केंद्रीय विश्वविद्यालय केरल, केंद्रीय विश्वविद्यालय पंजाब, केंद्रीय विश्वविद्यालय राजस्थान, केंद्रीय विश्वविद्यालय दक्षिण बिहार और केंद्रीय विश्वविद्यालय तमिलनाडु शामिल हैं।

गौरतलब है कि CUCET 2021 के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर आवेदन की प्रक्रिया 16 अगस्त से शुरू की गई थी। पूर्व में आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 सितंबर और शुल्क भुगतान करने की लास्ट डेट 2 सितंबर निर्धारित थी। हालांकि, बाद में आवेदन की आखिरी तारीख को विस्तारित कर 5 सितंबर कर दिया गया था। वहीं, शुल्क जमा करने के लिए उम्मीदवारों को 6 सितंबर तक का समय दिया गया था। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

chat bot
आपका साथी