Coal India में निकली बंपर वैकेंसी, 9000 पदों के लिए जल्द होगी भर्ती

कंपनी अपने यहां 9000 लोगों को नौकरी देने जा रहा है। जिनमें से 4000 पद एक्जीक्यूटिव कैडर के हैं।

By Neel RajputEdited By: Publish:Wed, 18 Sep 2019 01:15 PM (IST) Updated:Wed, 18 Sep 2019 05:32 PM (IST)
Coal India में निकली बंपर वैकेंसी, 9000 पदों के लिए जल्द होगी भर्ती
Coal India में निकली बंपर वैकेंसी, 9000 पदों के लिए जल्द होगी भर्ती

नई दिल्ली/कोलकाता, जेएनएन। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवक-युवतियों के लिए अच्छी खबर है। देश की मशहूर कंपनी कोल इंडिया अपने यहां ऐसे युवाओं के लिए नौकरी की भरमार लेकर आया है। कंपनी अपने यहां 9,000 लोगों को नौकरी देने जा रहा है। जिनमें से 4,000 पद एक्जीक्यूटिव कैडर के हैं।

आर्थिक सुस्ती के बीच कोल इंडिया युवाओं के लिए यह खुशखबरी लेकर आया है। पिछले एक दशक में कंपनी की यह सबसे बड़ी भर्ती होगी। बता दें कि 9,000 में से 4,000 भर्ती एग्जिक्यूटिव कैडर के लिए की जाएंगी। बता दें कि एग्जिक्यूटिव की भर्ती होल्डिंग कंपनी द्वारा की जाती है जबकि वर्कर्स और तकनीकी कर्मचारियों की भर्ती कोल इंडिया की आठ सहायक कंपनियों (Subsidiaries) द्वारा की जाती है।

यह भी पढ़ें- LIC Assistant Recruitment 2019: सरकारी नौकरी का मौका, 8000 से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी

मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में कोल इंडिया के सीनियर एग्जीक्यूटिव ने कहा कि काफी सालों से ये पद खाली हैं। जिन्हें भरने के लिए कंपनी एक साल में इतनी भर्तियां करने जा रही है, जितनी अब तक तक एक दशक में हुई है। पिछले साल 1200 लोगों की भर्ती की गई थी।

उन्होंने भर्ती की जानकारी देते हुए बताया कि 4,000 एग्जिक्यूटिव में से 900 लोगों की भर्ती जूनियर कैटिगरी में विज्ञापन और इंटरव्यू के बेस पर की जाएगी। वहीं 400 लोगों की भर्ती कैंपसों से होगी और 100 भर्तियां मेडिकल अधिकारी जैसे अन्य पदों पर की जाएगी। हम पहले ही करीब 400 एग्जिक्यूटिव की भर्ती कर चुके हैं जिनमें से ज्यादातर डॉक्टर हैं। कंपनी करीब 2,200 अतिरिक्त एग्जिक्युटिव की भर्ती प्रतियोगी परीक्षाओं के माध्यम से करेगी।'

यह भी पढ़ें- बड़ी खुशखबरी: दिल्ली-NCR में 4 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार, बनेगी इलेक्ट्रॉनिक सिटी

chat bot
आपका साथी