CGPSC Civil Judge Mains Result 2020: सिविल जज मुख्य परीक्षा के परिणाम घोषित, psc.cg.gov.in पर करें चेक

CGPSC Civil Judge Mains Result 2020 सीजीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर मुख्य परीक्षा के परिणाम उपलब्ध हैं। जिन उम्मीदवारों ने मुख्य परीक्षा में भाग लिया था वे psc.cg.gov.in पर विजिट कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। कुल 103 उम्मीदवारों का साक्षात्कार के लिए चयन किया गया है।

By Nandini DubeyEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 06:33 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 06:33 PM (IST)
CGPSC Civil Judge Mains Result 2020: सिविल जज मुख्य परीक्षा के परिणाम घोषित, psc.cg.gov.in पर करें चेक
आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट सेक्शन में जाकर चेक करें मुख्य परीक्षा का रिजल्ट

CGPSC Civil Judge Mains Result 2020: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने सिविल जज मुख्य परीक्षा 2020 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। सीजीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर मुख्य परीक्षा के परिणाम उपलब्ध हैं। जिन उम्मीदवारों ने मुख्य परीक्षा में भाग लिया था, वे psc.cg.gov.in पर विजिट कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

ऐसे चेक करें सिविल जज मुख्य परीक्षा का रिजल्ट

सिविल जज मुख्य परीक्षा 2020 का रिजल्ट चेक करने के लिए, उम्मीदवार सबसे पहले छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, psc.cg.gov.in पर लॉगइन करें। इसके बाद, होमपेज पर उपलब्ध रिजल्ट्स लिंक पर क्लिक करें। अब एक नया पेज खुलेगा। यहां आपको संबंधित परीक्षा के लिए दिए गए रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा। अब फिर से आपको एक नए पेज पर लाया जाएगा। यहां इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों के रोल नंबर के अनुसार सूची उपलब्ध कराई गई है। उम्मीदवार इसे चेक कर सकते हैं। यदि आवश्यकता हो तो इस पेज को डाउनलोड कर लें और प्रिंट आउट निकाल कर रखें।

बता दें कि कुल 103 उम्मीदवारों का साक्षात्कार के लिए चयन किया गया है। इन चयनित उम्मीदवारों को अब साक्षात्कार में हिस्सा लेना होगा। साक्षात्कार की तिथि की घोषणा अलग से की जाएगी। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए।

गौरतलब है कि इस भर्ती के लिए प्रारंभिक (प्रवेश स्तर) परीक्षा का आयोजन 10 नवंबर, 2020 को किया गया था। प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर कुल 341 उम्मीदवारों का मुख्य परीक्षा के लिए चयन किया गया था। मुख्य परीक्षा 22 मार्च, 2021 को आयोजित की गई थी। कुल विज्ञापित पदों के तीन गुना उम्मीदवारों का चयन साक्षाकार के लिए किया जाना था। हालांकि, वर्गवार/उपवर्गवार चयनित उम्मीदवारों के समान प्राप्तांकों की पुनरावृति होने के कारण कुल 103 उम्मीदवारों का साक्षात्कार के लिए चयन किया गया है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 32 रिक्त पदों को भरा जाना है।

chat bot
आपका साथी