CEED 2021: कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन फॉर डिजाइन परीक्षा की आंसर-की कल होगी जारी, जानें कैसे कर पाएंगे डाउनलोड

CEED 2021 कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन फॉर डिजाइन (Common Entrance Examination for DesignCEED 2021) परीक्षा की आंसर-की कल यानी कि 21 जनवरी 2021 को जारी की जाएगी।आईआईटी बॉम्बे ऑफिशियल पोर्टल ceed.iitb.ac.in पर आंसर-की जारी करेगी। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल पोर्टल पर चेक कर सकते हैं।

By Nandini DubeyEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 05:21 PM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 06:00 PM (IST)
CEED 2021: कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन फॉर डिजाइन परीक्षा की आंसर-की कल होगी जारी, जानें कैसे कर पाएंगे डाउनलोड
CEED 2021: कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन फॉर डिजाइन (Common Entrance Examination for Design,CEED 2021)

CEED 2021: कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन फॉर डिजाइन (Common Entrance Examination for Design,CEED 2021) परीक्षा की आंसर-की कल, यानी कि 21 जनवरी, 2021 को जारी की जाएगी।आईआईटी बॉम्बे ऑफिशियल पोर्टल @ceed.iitb.ac.in पर आंसर-की जारी करेगी। ऐसे में परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके भी आंसर-की को डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर-की के बाद IIT बॉम्बे ऑनलाइन मोड में 10 मार्च को स्कोरकार्ड के साथ CEED 2021 परिणाम की घोषणा करेगा।

CEED answer key: आंसर-की ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड

कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन फॉर डिजाइन परीक्षा की आंसर की चेक करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - ceed.iitb.ac.in पर जाना होगा। इसके बाद होमपेज पर CEED आंसर-की 2021 ’लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद जरूरी पूछी गई डिटेल्स एंटर करें। इसके बाद ड्राफ्ट CEED आंसर-की स्क्रीन पर प्रदर्शित की जाएगी, उसे डाउनलोड करें और फिर भविष्य के लिए रख लें।

ये हैं महत्वपूर्ण तारीखें

आंसर-की जारी होने की तारीख- 21 जनवरी, 2021

आंसर-की पर आपत्ति उठाने की तारीख- 24 जनवरी, 2021

फाइनल आंसर-की जारी होने की तारीख- 31 जनवरी, 2021

परीक्षा परिणाम जारी होने की तारीख- 8 जनवरी, 2021

CEED आंसर-की 2021 पर आपत्ति के लिए छात्रों को ceed@iitb.ac.in पर मेल करना होगा। इसके अलावा स्टूडेंट्स इस बात का भी ध्यान रखें कि आंसर-की पर विरोध दर्ज कराते समय छात्रों को अपनी आपत्ति का समर्थन करने के लिए पर्याप्त प्रूफ देना होगा। इसके बाद आंसर-की पर आपत्ति जारी होने के बाद उन पर आपत्तियां इकठ्ठा करनी होगी। इसके बाद फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी। इसके बाद मार्च में नतीजों की घोषणा की जाएगी। 

आईआईटी बॉम्बे द्वारा CEED की परीक्षा का आयोजन 17 जनवरी, 2021 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। वहीं इस परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 9 सितंबर, 2020 से शुरू की गई थी। वहीं आखिरी तारीख 24 अक्टूबर थी। हालांकि इसके बाद आंसर-की दोबारा बढ़ा दिया गया था। इसके बाद 17 नवंबर तक बढ़ाया गया है।

chat bot
आपका साथी