CBSE CTET 2019 Admit Card 2019: इन शहरों में आयोजित होगी CTET 2019 परीक्षा, ctet.nic.in पर जल्द जारी होंगे प्रवेश पत्र

CBSE CTET 2019 Admit Card 2019 सीबीएसई बोर्ड जल्द ही 97 शहरों में सीटेट 2019 परीक्षा आयोजित कराने जा रहा है। ctet.nic.in पर एडमिट कार्ड भी जल्द ही जारी कर दिए जाएंगे।

By Neel RajputEdited By: Publish:Wed, 19 Jun 2019 12:47 PM (IST) Updated:Wed, 19 Jun 2019 01:29 PM (IST)
CBSE CTET 2019 Admit Card 2019: इन शहरों में आयोजित होगी CTET 2019 परीक्षा, ctet.nic.in पर जल्द जारी होंगे प्रवेश पत्र
CBSE CTET 2019 Admit Card 2019: इन शहरों में आयोजित होगी CTET 2019 परीक्षा, ctet.nic.in पर जल्द जारी होंगे प्रवेश पत्र

नई दिल्ली, जेएनएन। CBSE CTET 2019 Admit Card 2019 केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही केंद्रीय पात्रता परीक्षा (CTET) 2019 के लिए एडमिट जारी करने जा रहा है। बोर्ड अपनी ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर ही एडमिट कार्ड रिलीज करेगा। हालांकि तारीख को लेकर अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन अनुमान है कि जल्द ही एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। जिन छात्रों ने CTET 2019 परीक्षा के लिए अप्लाई किया है वो ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

सीबीएसई देशभर में 97 शहरों में 20 भाषाओं में केंद्रीय पात्रता परीक्षा (CTET) आयोजित करने जा रहा है। इनमें असम के डिब्रूगढ़, गुवाहाटी, जोरहाट और सिल्चर और बिहार के भागलपुर, दरभंगा, गया, मुजफ्फरपुर, पटना और वैशाली भी शामिल हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि सीबीएसई 7 जुलाई, 2019 को सीटेट 2019 परीक्षा आयोजित करवाने जा रहा है। एग्जाम दो शिफ्ट में होगा। पहला पेपर सुबह साढे़ नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा वहीं दूसरा पेपर दोपहर 2 बजे से शाम साढ़े बजे तक होगा।

CBSE CTET admit card 2019 कैंडिडेट ऐसे करें डाउनलोड-

सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर विजिट करें। अब एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें। यहां अपनी डिटेल्स जैसे- नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि आदि दर्ज करें। इसके बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा। अब इसको सेव करके अपने पास रख लें।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी