CBSE 12th result 2020: सीबीएसई 12वीं में छात्राओं ने किया शानदार प्रदर्शन, छात्रों को इतने प्रतिशत से छोड़ा पीछे

CBSE Class 12th result 2020 सीबीएसई बोर्ड ने बिना किसी पूर्व सूचना के 12वीं के छात्र-छात्राओं को सरप्राइज देते हुए रिजल्ट जारी कर दिया गया है।

By Nandini DubeyEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 01:40 PM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 01:40 PM (IST)
CBSE 12th result 2020: सीबीएसई 12वीं में छात्राओं ने किया शानदार प्रदर्शन, छात्रों को इतने प्रतिशत से छोड़ा पीछे
CBSE 12th result 2020: सीबीएसई 12वीं में छात्राओं ने किया शानदार प्रदर्शन, छात्रों को इतने प्रतिशत से छोड़ा पीछे

CBSE 12th result 2020: सीबीएसई बोर्ड ने बिना किसी पूर्व सूचना के 12वीं के छात्र-छात्राओं को सरप्राइज देते हुए रिजल्ट जारी कर दिया गया है। बोर्ड ने अभी कुछ देर पहले ही रिजल्ट जारी कर दिया है। बोर्ड ने नतीजे ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in और cbseresults.nic.in पर जारी कर दिए हैं। इस बार कुल 88.78% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। पिछले साल की तुलना में इस बार रिजल्ट बेहतर रहा है। वहीं अगर नतीजों में छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन की बात करें तो इस बार लड़कियों ने लड़कों से ज्यादा अच्छा परफॉर्म किया है। इसके अनुसार 12वीं में 92.15 लड़कियों ने कामयाबी हासिल की है, जबकि लड़कों की बात करें तो केवल 86.19 छात्र ही सफल हुए हैं। इसके अलावा ट्रांसजेंडर स्टूडेंट्स का पास प्रतिशत 66.67 रहा है।

पिछले साल ये रहे थे टाॅपर

अगर पिछले साल यानी कि 2019 की बात करें तो सीबीएसई 12वीं में उत्तर प्रदेश की की दो लड़कियों हंसिका शुक्ला और करिश्मा अरोड़ा ने टॉप किया था। । दोनों ने 500 में से 499 अंक प्राप्त किेए थे। हंसिका डीएसपी स्कूल - मेरठ रोड गाजियाबाद (यूपी) की छात्रा थीं। जबकि, करिश्मा एसडी पब्लिक स्कूल मुजफ्फरनगर (यूपी) की छात्रा थीं। हंसिका ने 500 में से 499 मार्क्स हासिल किये थे। आर्ट्स स्ट्रीम की हंसिका के अंग्रेजी में 99 मार्क्स थे। जबकि, हिस्ट्री, पॉलिटिकल साइंस, साइकोलॉजी, हिन्दुस्तानी वोकल में 100 में से 100 हासिल किए थे।

chat bot
आपका साथी