CBSE Board Class 10 Result 2021: केंद्रीय विद्यालयों का 100 फीसदी रहा रिजल्ट, नवोदय विद्यालय के 99.99 फीसदी स्टूडेंट्स सफल

CBSE Board Class 10 Result 2021 सीबीएसई बोर्ड द्वारा कक्षा 10 के नतीजों से सम्बन्धित जारी आकड़ों के अनुसार इस वर्ष केंद्रीय विद्यालयों के सभी छात्र-छात्राओं को सफल घोषित किया गया है। इस प्रकार वर्ष 2021 के सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2021 में केंद्रीय विद्यालयों का 100 फीसदी परिणाम रहा।

By Rishi SonwalEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 01:22 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 01:40 PM (IST)
CBSE Board Class 10 Result 2021: केंद्रीय विद्यालयों का 100 फीसदी रहा रिजल्ट, नवोदय विद्यालय के 99.99 फीसदी स्टूडेंट्स सफल
नवोदय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.99 फीसदी रहा।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। CBSE Board Class 10 Result 2021: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा देश के सम्बद्ध स्कूलों में शैक्षणिक वर्ष 2020-21 के दौरान सेकेंड्री यानि कक्षा 10 छात्र-छात्राओं के लिए सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10 रिजल्ट 2021 की घोषणा आज, 3 अगस्त 2021 को की गयी। बोर्ड ने सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2021 चेक करने के लिए लिंक को रिजल्ट पोर्टल, cbseresults.nic.in पर एक्टिव किया। साथ ही, सीबीएसई बोर्ड द्वारा कक्षा 10 के नतीजों से सम्बन्धित जारी आकड़ों के अनुसार इस वर्ष केंद्रीय विद्यालयों के सभी छात्र-छात्राओं को सफल घोषित किया गया है। इस प्रकार वर्ष 2021 के सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2021 में केंद्रीय विद्यालयों का 100 फीसदी परिणाम रहा। दूसरी तरफ, नवोदय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.99 फीसदी रहा।

यह भी पढ़ें- CBSE 10th Result 2021: सीबीएसई ने तोड़ा रिकॉर्ड, 100 फीसदी के करीब रहा रिजल्ट और 57, 824 छात्रों ने स्कोर किए 95 फीसदी से ज्यादा अंक

सरकारी विद्यालयों का प्रदर्शन निजी स्कूलों से बेहतर

सरकारी स्कूलों का उत्तीर्ण प्रतिशत 96.03 और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों का 95.88 प्रतिशत रहा। केंद्रीय तिब्बती स्कूल प्रशासन स्कूल 100 प्रतिशत उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ पहले स्थान पर रहे, जबकि स्वतंत्र स्कूलों या निजी स्कूलों का प्रतिशत उत्तीर्ण 99.57 रहा।

लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर

लिंग के आधार पर लड़कियां बेहतर प्रदर्शन करने वाली रही हैं। परीक्षा में बैठने वाली 99.24 प्रतिशत लड़कियां परीक्षा पास कर सकीं, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 98.89% रहा। ट्रांसजेंडर छात्रों के लिए, हालांकि, 100% उत्तीर्ण प्रतिशत रहा।

यह भी पढ़ें- CBSE Class 10th Result 2021: सीबीएसई 10वीं के नतीजे इन लिंक से करें चेक, 99.04 फीसदी पास

बता दें कि सीबीएसई द्वारा कक्षा 10 और कक्षा 12 की वर्ष 2021 की बोर्ड परीक्षाओं को महामारी के चलते रद्द कर दिया गया था। इसके बाद बोर्ड ने वैकल्पिक मूल्यांकन पद्धति से सीबीएसई 10वीं, 12वीं, रिजल्ट 2021 तैयार किये। इसमें वर्तमान कक्षा (10वीं और 12वीं) के आंतरिक मूल्यांकनों के साथ-साथ पिछली कक्षाओं के अंकों को भी जोड़ा गया है।

chat bot
आपका साथी