CBSE Board 12th Result 2021: आज इस समय घोषित होंगे सीबीएसई बोर्ड 12वीं के नतीजे, cbseresults.nic.in पर देखें परिणाम

CBSE Board 10th Result 2021 सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2021 घोषणा की राह देख रहे लाखों छात्र-छात्राओं का इंतजार आज समाप्त हो जाएगा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा सीनियर सेकेंड्री कक्षाओं के नतीजों की घोषणा आज 30 जुलाई 2021 को की जानी है।

By Rishi SonwalEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 10:38 AM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 12:05 PM (IST)
CBSE Board 12th Result 2021: आज इस समय घोषित होंगे सीबीएसई बोर्ड 12वीं के नतीजे, cbseresults.nic.in पर देखें परिणाम
सीबीएसई 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए लिंक रिजल्ट पोर्टल, cbseresults.nic.in पर एक्टिव किया जाएगा।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। CBSE Board 12th Result 2021: सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2021 घोषणा की राह देख रहे लाखों छात्र-छात्राओं का इंतजार आज समाप्त हो जाएगा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा सीनियर सेकेंड्री कक्षाओं के नतीजों की घोषणा आज, 30 जुलाई 2021 को दोपहर 2 बजे की जानी है। सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12 रिजल्ट 2021 की घोषणा की तारीख और समय का ऐलान बोर्ड द्वारा आज एक सोशल मीडिया अपडेटे के माध्यम से किया जा गया। बोर्ड ने अपना अपडेट एक मीम के माध्यम से किया, जिसमें कहा गया है, “आखिरी वो दिन आ ही गयी।”

CBSE Class XII Result to be announced today at 2 P.M.#ExcitementLevel💯%#CBSEResults #CBSE pic.twitter.com/eWf3TUGoMH— CBSE HQ (@cbseindia29) July 30, 2021

सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2021 लिंक (जल्द एक्टिव होगा)

कहां और कैसे चेक करें सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2021?

सीबीएसई बोर्ड द्वारा कक्षा 12 के नतीजों की घोषणा आज, 30 जुलाई को दोपहर 2 बजे की जानी है। रिजल्ट की घोषणा के बाद स्टूडेंट्स सीबीएसई के रिजल्ट पोर्टल, cbseresults.nic.in पर अपने नतीजे देख पाएंगे। छात्रों को अपना रिजल्ट देखने के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर विजिट करने के बाद होम पेज पर ही उपलब्ध कराये जाने वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद नये पेज पर अपने विवरण (रोल नंबर, आदि) भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद स्टूडेंट्स अपना सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2021 और स्कोर कार्ड स्क्रीन पर देख पाएंगे। इसका प्रिंट लेने के बाद सॉफ्ट कॉपी भी सेव कर लें।

ऐसे जानें अपना रोल नंबर सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2021 देखने के लिए

इससे पहले केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2021 चेक करने के लिए कल, 29 जुलाई 2021 10वीं एवं 12वीं कक्षाओं के रोल नंबर जारी किये। स्टूडेंट्स को अपने रोल नंबर सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2021 पेज पर भरना होगा और इसी के जरिए वे अपना नतीजे देख पाएंगे। ऐसे में स्टूडेंट्स को अपना कक्षा 12 का रोल नंबर जानने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध कराये गये लिंक या नीचे दिये गये डायरेक्ट लिंक से अपना रोल नंबर देखना होगा।

इस लिंक से देखें सीबीएसई 12वीं रोल नंबर 2021

chat bot
आपका साथी