CBSE 12th Result 2021: जानें क्या है 12वीं रिजल्ट फॉर्मूला और कैसे मिलेंगे मार्क्स, पढ़े पूरी डिटेल

CBSE 12th Result 2021सीबीएसई बोर्ड 12वीं के छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत मिली है।बोर्ड ने आज यानी कि 17 जून2021 को सुप्रीम कोर्ट के समक्ष परिणाम के लिए तय किए गए ईवैल्यूएशन क्राइटेरिया फॉर्मूले को पेश कर दिया है।इसके साथ ही बोर्ड ने परिणाम की तारीख भी जारी कर दी है।

By Nandini DubeyEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 02:33 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 02:48 PM (IST)
CBSE 12th Result 2021: जानें क्या है 12वीं रिजल्ट फॉर्मूला और कैसे मिलेंगे मार्क्स, पढ़े पूरी डिटेल
CBSE 12th Result 2021: सीबीएसई बोर्ड 12वीं के छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत मिली है।

CBSE 12th Result 2021: सीबीएसई बोर्ड 12वीं के छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत मिली है। बोर्ड ने आज यानी कि 17 जून, 2021 को सुप्रीम कोर्ट के समक्ष परिणाम के लिए तय किए गए ईवैल्यूएशन क्राइटेरिया फॉर्मूले को पेश कर दिया है। इसके साथ ही बोर्ड ने परिणाम की तारीखों को भी घोषित कर दिया है। इसके अनुसार 10वीं से 30 फीसदी, 11वीं से 30 फीसदी अंक जोड़े जाएंगे। वहीं 12वीं में प्री बोर्ड, मिड-टर्म एग्जाम और यूनिट टेस्ट से 40 फीसदी अंकों को जोड़कर परिणाम तैयार किए जाएंगे। बोर्ड की ओर से पेश किए फॉर्मूले को जस्टिस एएम खानविलकर और जस्टिस दिनेश माहेश्वरी की खंडपीठ ने अपनी सहमति जता दी है। वहीं केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कहा कि नतीजों की घोषणा जुलाई के आखिर में यानी कि 31 जुलाई को जारी कर दिया जाएगा। इसके साथ ही आज तय हो गया है कि सीबीएसई बोर्ड परिणामों की घोषणा 10वीं, 11वीं और 12वीं के अंकों के आधार पर की जाएगी।

वहीं फिलहाल सीआईएससीई रिजल्ट के फाॅर्मूले को जानने के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। दरअसल आज सुनवाई के दौरान खण्डपीठ से सीआईएससीई के अधिवक्ता ने कुछ और समय की मांग की है। इसके बाद मामले की सुनवाई सोमवार, 21 जून 2021 तक के लिए टाल दिया गया है। बता दें कि देश भर में अप्रैल के पहले सप्ताह में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने के बाद सीबीएसई बोर्ड ने पहले 10वीं की परीक्षाएं कैंसिल कर दी थी। इसके बाद बोर्ड की तर्ज पर देश के कई अन्य राज्यों ने भी 10वीं की परीक्षा को रद्द कर दिया था। इसके बाद पीएम मोदी की मींटिग में 12वीं की परीक्षाओं को भी कैंसिल कर दिया गया था। वहीं सीबीएसई 12वीं के इस फैसले के सामने आने के बाद देश के अन्य राज्यों के बोर्ड ने भी समान निर्णय लिया था।

chat bot
आपका साथी