CBSE 10th Result 2021: 99.4% रहा सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट, 57,824 स्टूडेंट्स ने स्कोर किए 95 फीसदी से अधिक अंक

CBSE 10th Result 2021 सीबीएसई बोर्ड ने 10वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। बोर्ड ने पूर्व में निर्धारित सूचना के अनुसार दोपहर 12 बजे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए हैं। इसके साथ ही इस साल का पास प्रतिशत भी सामने आ गया है।

By Nandini DubeyEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 12:59 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 01:27 PM (IST)
CBSE 10th Result 2021: 99.4% रहा सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट, 57,824 स्टूडेंट्स ने स्कोर किए 95 फीसदी से अधिक अंक
CBSE 10th Result 2021: सीबीएसई बोर्ड ने 10वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं।

CBSE 10th Result 2021: सीबीएसई बोर्ड ने 10वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। बोर्ड ने पूर्व में निर्धारित सूचना के अनुसार, दोपहर 12 बजे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए हैं। इसके साथ ही इस साल का पास प्रतिशत भी सामने आ गया है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक 99 फीसदी से ज्यादा छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। पिछले साल की अपेक्षा इस बार 10वीं कक्षा में 99.4% पास हुए हैं। इस साल, 20,97,128 छात्र कक्षा 10 सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था, जिनमें से 2076997 उत्तीर्ण हुए हैं। पास प्रतिशत 99.4 प्रतिशत रहा। इस तरह करीब परिणाम करीब 100 फीसदी के रहा।  इसके अलावा 16,639 उम्मीदवारों के परिणाम अभी पेंडिग हैं। वहीं 57, 824 स्टूडेंट्स ने 95 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। वहीं छात्र-छात्राओं में बेहतर प्रदर्शन की बात करें तो लड़कियों ने ज्यादा बेहतर प्रदर्शन किया है। इसके अनुसार लड़कियों का पास प्रतिशत 99.24 दर्ज किया गया, जबकि लड़कों का 98.89% रहा है।

इन 10 रीजन ने किया बेहतर प्रदर्शन

1-त्रिवेंद्रम - 99.99%

2. बेंगलुरु - 99.96%

3. चेन्नई - 99.94%

4. पुणे -99.92%

5. अजमेर - 99.88%

6. पंचकुला - 99.77 प्रतिशत

7. पटना - 99.66%

8. भुवनेश्वर - 99.62%

9. भोपाल - 99.47%

चंडीगढ़ - 99.46%

99.92% विदेशी छात्र पास

सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में बैठने के लिए पंजीकृत कुल 24,439 उम्मीदवारों में से, कुल 24,420 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं। इस तरह विदेशी छात्रों ने 99.92% पास प्रतिशत दर्ज किया है। वहीं स्कूलों में, केवी ने फिर से 100% पास प्रतिशत दर्ज किया है। हालांकि जेएनवी का पास प्रतिशत 99.99% है।

इस साल नहीं जारी हुई मेरिट लिस्ट

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, सीबीएसई इस साल 10वीं कक्षा की मेरिट सूची जारी नहीं की है। दरअसल बोर्ड ने कोविड-19 संक्रमण की दूसरी लहर को देखते हुए परीक्षाएं रद्द कर दी थीं। वहीं इसके बाद बोर्ड ने सीबीएसई कक्षा 10 के परिणाम 2021 बोर्ड की टैबुलेशन नीति के आधार पर नतीजे घोषित करने का ऐलान किया था।इसके बाद ही आज नतीजों की घोषणा की गई है, जिसमें 2,00,962 छात्रों ने 90 से 95% और 57, 824 छात्रों ने 95% और उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं। वहीं रिजल्ट 99 फीसदी से अधिक रहा है।

chat bot
आपका साथी