BSEB 10th Result 2021 Out: 10वीं की परीक्षा में 78.17 रहा पास प्रतिशत, टॉप टेन में कुल 101 स्टूडेंट्स शामिल

BSEB 10th Result 2021 Out जिन उम्मीदवारों ने 10वीं बोर्ड परीक्षा 2021 में हिस्सा लिया था वे आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर विजिट कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवार अपना रिजल्ट जागरणजोश डॉट कॉम (jagranjosh.com) पर भी देख सकते हैं।

By Rishi SonwalEdited By: Publish:Mon, 05 Apr 2021 10:15 AM (IST) Updated:Tue, 06 Apr 2021 06:41 AM (IST)
BSEB 10th Result 2021 Out: 10वीं की परीक्षा में 78.17 रहा पास प्रतिशत, टॉप टेन में कुल 101 स्टूडेंट्स शामिल
आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं रिजल्ट

BSEB 10th Result 2021 Out: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने आज, यानी 5 अप्रैल 2021 को 10वीं परीक्षा के परिणाम की घोषणा कर दी है। बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के परिणाम की घोषणा आज शाम लगभग 4 बजे के आसपास की गई। जिन उम्मीदवारों ने 10वीं बोर्ड परीक्षा 2021 में हिस्सा लिया था, वे  आधिकारिक वेबसाइट, biharboardonline.bihar.gov.in पर विजिट कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा, उम्मीदवार अपना रिजल्ट जागरणजोश डॉट कॉम (jagranjosh.com) पर भी देख सकते हैं।

इस वर्ष की मैट्रिक की परीक्षा में पूजा कुमारी, शुभदर्शिनी व संदीप कुमार ने संयुक्त रूप से टॉप किया है। तीनों ने 500 अंकों में 484 (96.8 प्रतिशत) अंक हासिल किए हैं। पूजा और शुभदर्शिनी जमुई जिले की छात्रा हैं, जबकि संदीप रोहतास जिले के छात्र हैं। वहीं, इस बार कुल 101 स्टूडेंट्स ने टॉप 10 में अपनी जगह बनाई है। इसमें कुल सात उम्मीदवारों ने 483 अंक लाकर दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

यहां चेक करें वर्ष 2021 की टॉपर लिस्ट

पूजा कुमारी : 484 अंक शुभदर्शिनी : 484 अंक संदीप कुमार : 484 अंक दीपाली आलोक : 483 अंक अमीषा कुमारी : 483 अंक तन्नू श्री : 483 अंक पवन कुमार : 483 अंक उत्कर्ष नारायण भारती : 483 अंक प्रियंका कुमारी : 483 अंक तनु कुमारी : 483 अंक अवनीश कुमार : 482 अंक

इस बार की 10वीं परीक्षा में कुल 78.17 प्रतिशत स्टूडेंट्स ने सफलता हासिल की है। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 10वीं के रिजल्ट में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, पिछले वर्ष के आंकड़े को देखा जाए तो 10वीं की परीक्षा में कुल 80.59 प्रतिशत स्टूडेंट्स सफल घोषित हुए थे। वर्ष 2020 की मैट्रिक परीक्षा में कुल 14, 94, 071 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया था। जिनमें से कुल 12, 04, 030 स्टूडेंट्स ने सफलता हासिल की थी। परीक्षा में शामिल लड़कों की संख्या 7, 29, 213 थी और 6, 13, 485 लड़के उत्तीर्ण हुए थे। वहीं, पिछले वर्ष की परीक्षा में कुल 7, 64, 858 लड़कियों ने हिस्सा लिया था, जिनमें से 5, 90, 545 लड़कियां सफल हुई थीं।

बता दें कि पिछले वर्ष हिमांशु राज ने कुल 481 अंक प्राप्त कर टॉप किया था। वहीं, दुर्गेश कुमार कुल 480 अंक हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे थे। जबकि, शुभम कुमार, राजवीर और जूली कुमारी ने 478 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया था।

यहां देखें वर्ष 2020 की टॉपर लिस्ट

हिमांशु राज : 481 अंक दुर्गेश कुमार  : 480 अंक शुभम कुमार : 478 अंक राजवीर : 478 अंक जूली कुमारी : 478 अंक सन्नू कुमार : 477 अंक मुन्ना कुमार : 477 अंक नवनीत कुमार : 477 अंक रंजीत कुमार गुप्ता : 476 अंक अंकित राज : 475 अंक

गौरतलब है कि इस वर्ष बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा की परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी से 24 फरवरी, 2021 तक किया गया था। परीक्षा में प्रदेश भर के लगभग 17 लाख परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया था। कुल 1525 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई थी।

chat bot
आपका साथी