BSE Odisha 10th Result 2021: ओडिशा बोर्ड 10वीं के नतीजे इन डायरेक्ट लिंक से करें चेक, जानें रिजल्ट से सम्बन्धित आंकड़े

BSE Odisha 10th Result 2021ओडिशा 10वीं रिजल्ट ओडिशा स्टेट ओपेन स्कूल सर्टिफिकेट और मध्यमा एग्जामिनेशन के नतीजे निर्धारित समय पर यानि आज 24 जून को शाम 4 बजे घोषित कर दिये गये हैं। बोर्ड द्वारा जारी आकड़ों के अनुसार इस वर्ष 97.89 फीसदी स्टूडेंट्स को उत्तीर्ण घोषित किया गया है।

By Rishi SonwalEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 03:02 PM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 05:03 PM (IST)
BSE Odisha 10th Result 2021: ओडिशा बोर्ड 10वीं के नतीजे इन डायरेक्ट लिंक से करें चेक, जानें रिजल्ट से सम्बन्धित आंकड़े
स्टूडेंट्स नीचे दिेये गये डायरेक्ट लिंक से अपने नतीजे और स्कोर कार्ड चेक कर सकते हैं।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। BSE Odisha 10th Result 2021: ओडिशा 10वीं रिजल्ट 2021, ओडिशा स्टेट ओपेन स्कूल सर्टिफिकेट और मध्यमा एग्जामिनेशन 2021 के नतीजे निर्धारित समय पर यानि आज, 24 जून को शाम 4 बजे घोषित कर दिये गये हैं। बोर्ड द्वारा जारी आकड़ों के अनुसार, इस वर्ष 97.89 फीसदी स्टूडेंट्स को उत्तीर्ण घोषित किया गया है। दूसरी तरफ, ओडिशा बोर्ड ने 10वीं रिजल्ट 2021 चेक करने के लिए लिंक को ऑफिशियल वेबसाइट, bseodisha.ac.in पर पूर्व घोषित समय शाम 6 बजे से पहले ही एक्टिव कर दिया है। स्टूडेंट्स ओडिशा बोर्ड की वेबसाइट पर लेटेस्ट सेक्शन में दिये गये  लिंक या नीचे दिेये गये डायरेक्ट लिंक से अपने नतीजे और स्कोर कार्ड चेक कर सकते हैं।

ओडिशा 10वीं रिजल्ट 2021 के लिए डायरेक्ट लिंक

ओडिशा स्टेट ओपेन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जाम रिजल्ट 2021 के लिए डायरेक्ट लिंक

मध्यमा एग्जाम रिजल्ट 2021 के लिए डायरेक्ट लिंक

ओडिशा 10वीं रिजल्ट 2021 से सम्बन्धित आंकड़े पंजीकृत कुल स्टूडेंट्स की संख्या: 5,74,125 सफल घोषित स्टूडेंट्स की संख्या: 5,62,010 60% या अधिक अंक प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स की संख्या: 1,71,561 A1 ग्रेड प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स की संख्या: 2,656 A2 ग्रेड वाले स्टूडेंट्स की संख्या: 22,131 बी1 ग्रेड वाले स्टूडेंट्स की संख्या: 52,299 B2 ग्रेड स्कोर करने वाले स्टूडेंट्स की संख्या: 94,475

ऐसे करें ओडिशा 10वीं रिजल्ट 2021 चेक

ओडिशा बोर्ड की कक्षा 10 के नतीजों को चेक करने के लिए छात्रों को बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट, bseodisha.nic.in या bseodisha.ac.in पर विजिट करना होगा। इसके बाद रिजल्ट से सम्बन्धित लिंक पर क्लिक करके रिजल्ट पेज पर जाना होगा। रिजल्ट पेज पर स्टूडेंट्स के अपनी सम्बन्धित परीक्षा के रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर नये पेज पर अपना रोल नंबर, आदि भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद स्टूडेंट्स अपना बीएसई ओडिशा 10वीं रिजल्ट 2021 और मार्कशीट स्क्रीन पर देख पाएंगे। स्कोर कार्ड का प्रिंट लेने के बाद स्टूडेंट्स को इसकी सॉफ्ट कॉपी भी सेव कर लेनी चाहिए।

SMS से ऐसे देखें रिजल्ट

ओडिशा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2021 को मोबाइल SMS के माध्यम से भी चेक कर पाएंगे। इसके लिए स्टूडेंट्स को OR01 <रोल नंबर> अपने मोबाईल में टाइप करना होगा और फिर इसे 5676750 पर मैसेज करना होगा।

गौरतलब है कि ओडिशा बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजूकेशन ने राज्य के शासकीय और निजी विद्यालयों में कक्षा 10 के छात्र-छात्राओं के लिए वर्ष 2021 की बोर्ड परीक्षाओं को राज्य में महामारी की स्थिति को देखते हुए रद्द करने की घोषणा की गयी थी। साथ ही, बोर्ड ने स्टूडेंट्स के ओडिशा 10वीं रिजल्ट 2021 को इंटर्नल एसेसमेंट के आधार पर 30 जून 2021 तक घोषित कर दिये जाने की जानकारी दी थी।

chat bot
आपका साथी