BPSC Auditor Admit Card 2021: बिहार लोक सेवा आयोग ने ऑडिटर परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

BPSC Auditor Admit Card 2021 बिहार लोक सेवा आयोग (Bihar Public Service Commission) ने आज यानी कि 20 अप्रैल 2021 को BPSC ऑडिटर परीक्षा के लिए (Auditor Admit Card 2021) प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। BPSC की आधिकारिक साइट bpsc.bih.nic.in पर रिलीज किया गया है।

By Nandini DubeyEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 04:30 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 04:40 PM (IST)
BPSC Auditor Admit Card 2021: बिहार लोक सेवा आयोग ने ऑडिटर परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक
BPSC Auditor Admit Card 2021: बिहार लोक सेवा आयोग (Bihar Public Service Commission)

BPSC Auditor Admit Card 2021: बिहार लोक सेवा आयोग (Bihar Public Service Commission) ने आज यानी कि 20 अप्रैल 2021 को BPSC ऑडिटर परीक्षा के लिए (Auditor Admit Card 2021) प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। BPSC की आधिकारिक साइट bpsc.bih.nic.in पर रिलीज किया गया है। प्रीलिम्स लिखित परीक्षा का आयोजन राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 25 अप्रैल, 2021 को किया जाएगा। इसके साथ ही एक फॉर्म (घोषणा पत्र) जारी किया गया है, जिसे भरकर परीक्षा केंद्र पर ले जाना होगा। 

इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके परीक्षा एडमिट कार्ड करें क्लिक

बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार परीक्षा को लेकर दिशा- निर्देश जारी किए हैं। कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए आयोग ने कहा है कि परीक्षा में बैठने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने के समय से अनिवार्य रूप से फेस मास्क पहनना होगा। वहीं उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन 50 मिलीलीटर हैंड सैनिटाइज़र भी ले जाना होगा। इसके अलावा उम्मीदवार चाहें तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

BPSC Auditor Admit Card 2021: प्रवेश पत्र ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड

ऑडिटर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को BPSC की आधिकारिक साइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध BPSC ऑडिटर एडमिट कार्ड 2021 लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। इसके बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। इसके बाद एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें। इसके बाद आगे की आवश्यकता के लिए उसी की हार्ड कॉपी रख लें।

बता दें कि ये भर्तियां बिहार पंचायत ऑडिट सर्विस के लिए की जा रही हैं। इसके लिए कुल 373 पदों पर भर्ती के लिए बीपीएससी द्वारा प्रीलिम्स परीक्षा 25 अप्रैल 2021 को परीक्षा आयोजित की जाने वाली है। वहीं इस परीक्षा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

chat bot
आपका साथी