Bihar Forest range officer interview letter 2021: बिहार फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर कॉल लेटर जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Bihar Forest range officer interview letter 2021इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में वन के रेंज अधिकारियों के 43 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। वहीं इस पद के लिए लिखित परीक्षा 17 जनवरी 2021 को आयोजित की गई थी।

By Nandini DubeyEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 06:37 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 06:37 PM (IST)
Bihar Forest range officer interview letter 2021: बिहार फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर कॉल लेटर जारी, ऐसे करें डाउनलोड
बिहार पुलिस सबऑर्डिनेट सर्विस कमीशन (Bihar Police Subordinate Services Commission

Bihar Forest range officer interview letter 2021: बिहार पुलिस सबऑर्डिनेट सर्विस कमीशन (Bihar Police Subordinate Services Commission) ने फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर पद (range officers) पद के लिए इंटरव्यू कॉल लेटर जारी कर दिया है। कमीशन ने बिहार सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग (Environment, forest & climate change department of government of Bihar) में फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के पद पर नियुक्ति के लिए प्रस्तावित साक्षात्कार प्रक्रिया के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर रिलीज किया है। ऐसे में जो भी उम्मीदवार इन परीक्षाओं में शामिल हुए थे, वे बीपीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट से साक्षात्कार पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी चाहें तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके भी प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं।

forest range officer interview letter 2021: फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर इंटरव्यू लेटर ऐसे करें डाउनलोड

उम्मीदवार सबसे पहले बीपीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर, उस लिंक पर क्लिक करें, जिसमें लिखा है, "महत्वपूर्ण सूचना: पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग, बिहार सरकार में वन के रेंज अधिकारियों के पद के लिए साक्षात्कार पत्र डाउनलोड करें। (विज्ञापन संख्या 02/2020)। इसके बाद पंजीकरण संख्या या मोबाइल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें। "सबमिट" विकल्प पर क्लिक करें। साक्षात्कार पत्र स्क्रीन पर दिखाई देगा।साक्षात्कार पत्र डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंट आउट ले लें।

कार्ड को डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार उस पर दिए निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें और उसके अनुसार ही एग्जाम सेंटर पहुंचे। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में वन के रेंज अधिकारियों के 43 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। वहीं इस पद के लिए लिखित परीक्षा 17 जनवरी, 2021 को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में से कुल 339 उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था। वहीं इस भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर विजिट करके प्राप्त कर सकते हैं। 

chat bot
आपका साथी