Bihar Board Class 12 Dummy Admit Card 2021: बिहार 12वीं परीक्षा के लिए डमी एडमिट कार्ड जारी, पढ़ें डिटेल

Bihar Board Class 12 Dummy Admit Card 2021 बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड बीएसईबी (Bihar School Education Board BSEB) ने सत्र 2021 के लिए कक्षा 12वीं परीक्षा के लिए डमी एडमिट कार्ड जारी किए हैं। बोर्ड ने कार्ड आधिकारिक पोर्टल seniorsecondary.biharboardonline.com पर जारी किया है।

By Nandini DubeyEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 04:29 PM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 05:40 PM (IST)
Bihar Board Class 12 Dummy Admit Card 2021: बिहार 12वीं परीक्षा के लिए डमी एडमिट कार्ड जारी, पढ़ें डिटेल
Bihar Board Class 12 Dummy Admit Card 2021: बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड, बीएसईबी

Bihar Board Class 12 Dummy Admit Card 2021: बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड, बीएसईबी (Bihar School Education Board, BSEB) ने सत्र 2021 के लिए कक्षा 12वीं परीक्षा के लिए डमी एडमिट कार्ड जारी किए हैं। बोर्ड ने कार्ड आधिकारिक पोर्टल seniorsecondary.biharboardonline.com पर जारी किया है। ऐसे में जो भी छात्र-छात्राएं 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे आधिकारिक पोर्टल से कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा चाहें नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।

बिहार 12वीं डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

इस वीडियो पर क्लिक कर जानें बिहार 12वीं एडमिट कार्ड से जुड़ी डिटेल 

Bihar board 12th dummy admit card 2021: बिहार 12 वीं डमी एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

बिहार 12वीं की परीक्षा के लिए डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट seniorsecondary.biharboardonline.com पर जाएं। इसके बाद अपना अपने यूज़रनेम और पासवर्ड के साथ लॉग इन करें। इसके बाद आपका बिहार 12वीं डमी एडमिट कार्ड 2021 स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। इसके बाद आप कार्ड को डाउनलोड करके भविष्य के लिए रख सकते हैं।

बता दें कि बिहार बोर्ड मैट्रिक या कक्षा 10 परीक्षा 2020 17 फरवरी से 24 फरवरी 2021 तक आयोजित की जाएगी। वहीं कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2 फरवरी से 13 फरवरी, 2021 तक आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार ध्यान दें कि डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद, वे डमी हॉल टिकट पर अपना नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, श्रेणी, जेंडर, फोटो, विषय सहित अन्य जानकारियों को अच्छी तरह से चेक कर लें। इसके बाद अगर किसी भी जानकारी में कोई गड़बड़ी है तो फिर उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में सुधार करने का मौका दिया जाएगा। उम्मीदवार डमी एडमिट कार्ड में बदलाव करने के लिए उन्हें 5 नवंबर तक का समय दिया गया है। अभ्यर्थी ध्यान दें कि इसके बाद उन्हें समय नहीं दिया जाएगा। इसलिए इस दौरान आवेदन कर दें।

chat bot
आपका साथी