Bihar Board 12th Admit Card 2021: जल्द ही जारी होंगे बिहार इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र, फरवरी में है परीक्षाएं

Bihar Board 12th Admit Card 2021 प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार बोर्ड 12वीं एडमिट कार्ड 2021 को 14 जनवरी को ही जारी किये जाने की संभावनाएं जताई जा रहीं थीं। हालांकि बीएसईबी द्वारा इंटरमीडिएट परीक्षा के प्रवेश पत्र फिलहाल अभी तक जारी नहीं किये गये हैं।

By Rishi SonwalEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 10:27 AM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 10:28 AM (IST)
Bihar Board 12th Admit Card 2021: जल्द ही जारी होंगे बिहार इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र, फरवरी में है परीक्षाएं
इंटरमीडिएट परीक्षा 2021 का आयोजन 2 फरवरी से 13 फरवरी 2021 तक किया जाना है।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Bihar Board 12th Admit Card 2021: बिहार बोर्ड 12वीं एडमिट कार्ड 2021 का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं की ऑनलाइन सर्च जल्द ही समाप्त हो सकती है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2020-21 की इंटरमीडिएट परीक्षा 2021 का प्रवेश जल्द ही जारी किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार बोर्ड 12वीं एडमिट कार्ड 2021 को 14 जनवरी को ही जारी किये जाने की संभावनाएं जताई जा रहीं थीं। हालांकि, बीएसईबी द्वारा इंटरमीडिएट परीक्षा के प्रवेश पत्र फिलहाल अभी तक जारी नहीं किये गये हैं। बोर्ड बीएसईबी इंटर हाल टिकट 2021 से सम्बन्धित अपडेट को ऑफिशियल वेबसाइट, biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी किया जाएगा, वहीं स्टूडेंट्स अपना बिहार बोर्ड इंटर एडमिट कार्ड 2021 समिति की दूसरी वेबसाइट, biharboardonline.com से सीधे डाउनलोड कर पाएंगे।

फरवरी में होनी है बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षाएं

वही, इससे पहले बिहार बोर्ड द्वारा वर्ष 2021 की इंटरमीडिएट (12वीं) और माध्यमिक (10वी) की बोर्ड परीक्षाओं के लिए कार्यक्रम जारी किया गया था। इसके अनुसार इंटरमीडिएट परीक्षा 2021 का आयोजन 2 फरवरी से 13 फरवरी 2021 तक किया जाना है। परीक्षा का आयोजन विषयवार निर्धारित तिथियों पर सवा तीन घंटे की दो पालियों में किया जाना है, जो कि सुबह 9.30 बजे और दोपहर 1.45 बजे शुरू होंगी। वहीं, दूसरी तरफ इंटरमीडिएट कक्षाओं के लिए प्रायोगिक विषयों की परीक्षाओं का आयोजन 9 जनवरी से 18 जनवरी तक किये जाने की घोषणा की गयी थी।

यह भी पढ़ें - Bihar board Inter Exam 2021: मुजफ्फरपुर में 22 केंद्रों पर छात्र देंगे इंटर की परीक्षा, यहां देखें पूरी लिस्ट...

ऐसे करें बिहार बोर्ड 12वीं एडमिट कार्ड 2021 डाउनलोड

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2021 के लिए स्टूडेंट्स को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए समिति की वेबसाइट पर विजिट करने के बाद प्रवेश पत्र के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद नये पेज पर अपने विवरण (यूजर आईडी और पासवर्ड, आदि) भरकर सबमिट करने होंगे। इसके बाद स्टूडेंट्स अपना बिहार बोर्ड 12वीं एडमिट कार्ड 2021 डाउनलोड कर पाएंगे। स्टूडेंट्स को अपना बीएसईबी इंटर हाल टिकट 2021 का प्रिंट लेने के बाद सॉफ्ट कॉपी भी भविष्य की जरूरतो के लिए सेव कर लेनी चाहिए।

विषयवार इन तिथियों पर होगी बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2021

chat bot
आपका साथी