ATMA 2021 April Session: अप्रैल सेशन के लिए एआईएमएस टेस्ट फॉर मैनेजमेंट एडमिशंस का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें डिटेल

ATMA 2021 April Session अप्रैल सेशन के लिए एआईएमएस टेस्ट फॉर मैनेजमेंट एडमिशंस (ATMA 2021) का आयोजन 25 अप्रैल को किया जाना है। परीक्षा एक शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख 18 अप्रैल 2021 है।

By Nandini DubeyEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 07:07 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 07:07 PM (IST)
ATMA 2021 April Session: अप्रैल सेशन के लिए एआईएमएस टेस्ट फॉर मैनेजमेंट एडमिशंस का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें डिटेल
आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक

ATMA 2021 April Session: एसोसिएशन ऑफ इंडियन मैनेजमेंट स्कूल्स (AIMS) ने एआईएमएस टेस्ट फॉर मैनेजमेंट एडमिशंस (ATMA 2021) के अप्रैल सेशन के लिए आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 2 मार्च, 2021 से शुरू हो चुका है। रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख 18 अप्रैल, 2021 है। इच्छुक व पात्र उम्मीदवार, atmaaims.com पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का लिंक उपलब्ध कराया गया है। रजिस्ट्रेशन करने से पहले, उम्मीदवारों को पात्रता मानदंड की जांच कर लेनी चाहिए। अप्रैल सेशन के लिए, एआईएमएस टेस्ट फॉर मैनेजमेंट एडमिशंस (ATMA 2021) का आयोजन 25 अप्रैल को किया जाना है। परीक्षा एक शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।

इन महत्वपूर्ण तिथियों का रखें ध्यान

शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि : 17 अप्रैल, 2021

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि : 18 अप्रैल, 2021

एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट निकालने की अंतिम तिथि : 20 अप्रैल 2021

एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि : 21 अप्रैल, 2021

परीक्षा की तिथि : 25 अप्रैल, 2021

रिजल्ट घोषित होने की तिथि : 30 अप्रैल, 2021

इन स्टेप से करें रजिस्ट्रेशन

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए, उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट, atmaaims.com पर लॉगइन करें। इसके बाद, होमपेज पर उपलब्ध ATMA 25 अप्रैल 2021 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। अब आपको एक नए पेज पर लाया जाएगा। यहां मांगी गई जानकारी भर कर फी पेमेंट के लिए प्रोसीड करें। इसके बाद आप अगले चरण की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। वेबसाइट पर आवेदन से संबंधित निर्देश भी जारी किए गए हैं।

बता दें कि ATMA परीक्षा पैटर्न के अनुसार, कुल 180 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न शामिल होंगे और प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित होगा। सभी प्रश्नों को हल करने के लिए उम्मीदवारों को 180 मिनट (3 घंटे) का समय मिलेगा। परीक्षा निगेटिव मार्किंग आधारित होगी। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक चौथाई अंक की कटौती जाएगी।

chat bot
आपका साथी