AIMA MAT 2021 Admit Card: पीबीटी और सीबीटी के लिए कल जारी होंगे एडमिट कार्ड, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

AIMA MAT 2021 Admit Card पेपर बेस्ड टेस्ट (PBT) और कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) के लिए एडमिट कार्ड कल यानी 23 जून 2021 को जारी किए जाएंगे। जिन उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन किया है वे mat.aima.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

By Nandini DubeyEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 05:32 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 05:32 PM (IST)
AIMA MAT 2021 Admit Card: पीबीटी और सीबीटी के लिए कल जारी होंगे एडमिट कार्ड, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड
आधिकारिक वेबसाइट पर कल शाम 4 बजे से उपलब्ध होंगे एडमिट कार्ड

AIMA MAT 2021 Admit Card: ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (AIMA) द्वारा MAT 2021 के तहत पेपर बेस्ड टेस्ट (PBT) और कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) के लिए एडमिट कार्ड कल, यानी 23 जून 2021 को जारी किए जाएंगे। ऑफिशियल वेबसाइट पर एडमिट कार्ड शाम 4 बजे से उपलब्ध होंगे। जिन उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन किया है, वे mat.aima.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

इन स्टेप से डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

पीबीटी और सीबीटी के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट,mat.aima.in पर विजिट करें। इसके बाद होमपेज पर उपलब्ध डाउनलोड एडमिट कार्ड्स लिंक पर क्लिक करें। अब एक नया टैब ओपन होगा। यहां उम्मीदवार एग्जाम सेलेक्ट करके रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज कर सबमिट करें। अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। एडमिट कार्ड में दिए गए विवरण को चेक करें। आगे उपयोग के लिए इसे डाउनलोड कर लें और प्रिंट आउट निकाल कर रखें।

बता दें कि पेपर बेस्ड टेस्ट और कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट का आयोजन 26 जून, 2021 को किया जाना है। इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 21 जून, 2021 तक पूरी की गई थी। इससे पहले, पेपर बेस्ड टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट 6 जून, 2021 थी। पूर्व शेड्यूल के मुताबिक, परीक्षा का आयोजन 12 जून, 2021 को किया जाना था। इसके लिए एडमिट कार्ड 8 जून को जारी किए जाने थे। वहीं, कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 7 जून थी और 13 जून को परीक्षा का आयोजन किया जाना था। लेकिन, इन तारीखों को स्थगित कर दिया गया था।

दूसरी ओर, इंटरनेट बेस्ड टेस्ट (IBT) का आयोजन 30 मई से 20 जून, 2021 तक किया जा चुका है। एसोसिएशन द्वारा सफलतापूर्वक परीक्षाएं संपन्न की जा चुकी हैं। इन परीक्षाओं के परिणाम जुलाई के पहले सप्ताह में घोषित किए जाने हैं।

chat bot
आपका साथी