AIBE-XV Answer Key 2020: ऑल इंडिया बार परीक्षा XV आंसर-की 30 जनवरी को होगी जारी, ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड

AIBE-XV Answer Key 2020 बार काउंसिल ऑफ इंडिया (Bar Council of India BCI) ऑल इंडिया बार परीक्षा (AIBE XV answer key) की आंसर-की 30 जनवरी 2021 को जल्द जारी होगी। आंसर-की ऑफिशियल पोर्टल allindia bar examination.com पर जारी किया जाएगा।

By Nandini DubeyEdited By: Publish:Thu, 28 Jan 2021 12:22 PM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 04:18 PM (IST)
AIBE-XV Answer Key 2020: ऑल इंडिया बार परीक्षा XV आंसर-की  30 जनवरी को होगी जारी, ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड
AIBE-XV Answer Key 2020: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (Bar Council of India, BCI)

AIBE-XV Answer Key 2020: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (Bar Council of India, BCI) ऑल इंडिया बार परीक्षा (AIBE XV answer key) की आंसर-की 30 जनवरी, 2021 को जारी होगी। आंसर-की ऑफिशियल पोर्टल allindia bar examination.com पर जारी किया जाएगा। ऐसे में जो उम्मीदवार लॉ ग्रेजुएट या फाइनल ईयर लॉ के छात्र थे और उन्होंने परीक्षा दी थी, वे आंसर-की को डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों जरूरी डिटेल्स एंटर करना होगा, इसके बाद अभ्यर्थी आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थी चाहें नीचे तो दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके भी डाउनलोड कर सकते हैं। एआईबीई वेबसाइट पर जारी हुई अधिसूचना के अनुसार ऑल इंडिया बार XV परीक्षा के परिणाम इस साल मार्च 2021 के पहले सप्ताह में घोषित किए जाएंगे।

AIBE-XV Answer Key 2020: आंसर- की जारी होने के बाद ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड

ऑल इंडिया बार परीक्षा की आंसर- की को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को बार काउंसिल ऑफ इंडिया की आधिकारिक साइट, allindiabarexamination.com पर जाना होगा। इसके बाद उम्मीदवारों को AIBE-XV उत्तर कुंजी 2020" के रूप में उल्लिखित लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद AIBE-XV 2020 प्रश्न पत्र के साथ आंसर- की डाउनलोड कर लें। इसके बाद प्रत्येक प्रश्न के संबंध में आंसर जांचें और सत्यापित करें। इसके बाद AIBE-XV आंसर- की भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेकर रख लें।

उम्मीदवार ध्यान दें कि 30 जनवरी को आंसर-की जारी होने के बाद, उन्हें आंसर-की के खिलाफ आपत्तियां उठाने के लिए समय दिया जाएगा। वहीं अगर आपत्ति ठीक पाई जाती है तो फिर आवश्यक बदलाव करने के बाद फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। बता दें कि बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने 24 जनवरी, 2021 को ऑल इंडिया बार एग्जाम XV आयोजित किया था। AIBE परीक्षा की अवधि तीन घंटे थी। वहीं पूछे जाने वाले प्रश्नों की कुल संख्या 100 थी। परीक्षा में लगभग 120000 एडवोकेट शामिल हुए थे। 

chat bot
आपका साथी