AIAPGET 2021 Result: आयुष पीजी प्रवेश परीक्षा के नतीजे NTA ने घोषित किये, जारी किये स्कोर कार्ड

AIAPGET 2021 Result राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयुष कोर्सेस में शैक्षणिक सत्र 2021-22 के दौरान प्रवेश के लिए कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित लिए प्रवेश परीक्षा के परिणाम आज 21 अक्टूबर 2021 को जारी किये गये। पीजी प्रवेश परीक्षा का आयोजन 18 सितंबर 2021 को किया गया था।

By Rishi SonwalEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 12:50 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 01:01 PM (IST)
AIAPGET 2021 Result: आयुष पीजी प्रवेश परीक्षा के नतीजे NTA ने घोषित किये, जारी किये स्कोर कार्ड
पोर्टल, aiapget.nta.ac.in पर दिये गये लिंक से या नीचे दिये गये डायरेक्ट लिंक से AIAPGET 2021 रिजल्ट देख सकते हैं।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। AIAPGET 2021 Result: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने अखिल भारतीय आयुष स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा – 2021 के नतीजों की घोषणा कर दी है। एजेंसी द्वारा आयुष कोर्सेस में शैक्षणिक सत्र 2021-22 के दौरान प्रवेश के लिए कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित लिए प्रवेश परीक्षा के परिणाम आज, 21 अक्टूबर 2021 को जारी किये गये। एनटीए द्वारा AIAPGET 2021 रिजल्ट को लेकर जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पीजी प्रवेश परीक्षा का आयोजन 18 सितंबर 2021 को देश भर में बनाये गये 129 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था, जिनमें 136 केंद्र आयुर्वेद प्रवेश परीक्षा के लिए थे, शेष होमियोपैथी, सिद्ध और यूनानी के लिए थे।

ऐसे देखें AIAPGET 2021 रिजल्ट

जो उम्मीदवार AIAPGET 2021 में सम्मिलित हुए थे, वे अपना रिजल्ट और स्कोर कार्ड परीक्षा पोर्टल, aiapget.nta.ac.in पर उपलब्ध कराये गये लिंक से या नीचे दिये गये डायरेक्ट लिंक से देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को पोर्टल पर विजिट करने के बाद होम पेज पर ही दिये गये स्कोरकार्ड AIAPGET 2021 पर क्लिक करना होगा और फिर नये पेज पर अपने अप्लीकेशन नंबर व पासवर्ड या अप्लीकेशन नंबर व डेट ऑफ बर्थ के विवरण भरकर सबमिट करने होंगे। इसके बाद उम्मीदवार अपने नतीजे और स्कोर कार्ड स्क्रीन पर देख पाएंगे। इनका प्रिंट लेने के बाद सॉफ्ट कॉपी भी सेव कर लें।

AIAPGET 2021 रिजल्ट के लिए डायरेक्ट लिंक

इससे पहले एनटीए ने AIAPGET 2021 के ‘आंसर की’ और कैंडीडेट रिस्पॉन्स शीट 6 अक्टूबर से 8 अक्टूबर 2021 तक उम्मीदवारों के डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराए गए थे। इसके साथ ही, उम्मीदवारों से उनकी आपत्तियों को भी आमंत्रित किया गया था। इन आपत्तियों की समीक्षा सम्बन्धित विषयों के विशेषज्ञों द्वारी की गयी। आपत्तियों की समीक्षा के बाद एनटीए ने AIAPGET 2021 रिजल्ट और फाइनल ‘आंसर की’ जारी की गयी है।

chat bot
आपका साथी