Mumbai: चांदीवाली इलाके में महिला ने बेटे संग की आत्महत्या, पड़ोसियों पर लगाया संगीन आरोप
चांदीवाली इलाके में एक 44 वर्षीय महिला ने अपने बेटे के साथ फ्लैट की बालकनी से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक महिला का आरोप है कि उसके पड़ोसी उसके बेटे की शोर मचाने की आदत को लेकर शिकायत किया करते थे जिससे वह परेशान थी।
मुंबई, एएनआइ। मुंबई के चांदीवाली इलाके में एक महिला ने अपने नाबालिग बेटे के साथ फ्लैट की बालकनी से कूदकर आत्महत्या कर ली। ये घटना 21 जून की बतायी जा रही है, महिला की उम्र 44 वर्ष थी। फ्लैट से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है जिसमें लिखा हुआ है कि वे अपने पड़ोसियों से परेशान होकर ये कदम उठा रही हूं। मृतक महिला का आरोप है कि उसके पड़ोसी उसके बच्चे के शोर मचाने से परेशान होकर अक्सर शिकायत करते रहते थे। पुलिस घटना की जांच कर रही है, इस मामले में एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है।
गौरतलब है कि मुंबई के कांदिवली उपनगर में बीते कुछ माह पहले एक 25 वर्षीय महिला ने अपने घर में दोपहर के समय कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला का नाम भावना लालसिंह बोरा था, जब पुलिस उसके घर पहुंची तो उसका शव कमरे में पंखे से लटका पाया गया। बोरा का परिवार लोखंडवाला रिहायशी परिसर में रहता था। बोरा आयरलैंड में परास्नातक की पढा़ई कर रही थी और इस घटना से कुछ दिन पहले ही मुंबई लौटकर आयी थी।