Weather Forecast: मुंबई में High tide अलर्ट, आज इन इलाकों में जमकर होगी बारिश

Weather Forecast मौसम विभाग ने आज मुंबई में भारी बारिश के साथ हाइटाइड की चेतावनी जारी की है जिसके चलते लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई है।

By Babita kashyapEdited By: Publish:Mon, 06 Jul 2020 08:25 AM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 10:48 AM (IST)
Weather Forecast: मुंबई में High tide अलर्ट, आज इन इलाकों में जमकर होगी बारिश
Weather Forecast: मुंबई में High tide अलर्ट, आज इन इलाकों में जमकर होगी बारिश

मुंबई, जेएनएन। कोरोना संक्रमण के बीच अब मुंबई में मानसून ने भी कहर बरपाना शुरु कर दिया है। राजधानी मुंबई पूरी तरह मानसून की चपेट में है। मुंबई में शनिवार सुबह से ही रूक-रुक कर बारिश हो रही है। रविवार सुबह कुछ देर के लिए बारिश रुक गयी थी लेकिन कुछ घंटों में ही बारिश ने रफ्तार पकड़ ली। तेज बारिश के कारण मुंबई के चेंबूर व अंधेरी समेत कई इलाकों में पानी भर गया जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गयी हैं। बृहन्मुंबई महानगर पालिका के अनुसार सोमवार दोपहर 1:00 बजे हाइटाइड की चेतावनी जारी की गयी है जिससे समुद्र में 4.67 मीटर तक उंची लहरें उठने की संभावना है। बांद्रा बैंडस्टैंड के दृश्य।

  

रविवार को मुंबई और आसपास के इलाकों ठाणे/पश्चिम उपनगर में अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश (115.6 मिमी) हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में कोंकण में भारी बारिश की संभावना है। सौराष्ट्र/कच्छ, अरब सागर के लिए अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। 

मुंबई में बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं भी चल रही हैं। भारी बारिश के कारण मुंबई के हिंदमाता, माटुंगा, वडाला रोड कालाचौकी का सरदार होटल परिसर, भायखला पुलिस स्‍टेशन, चेंबूर ब्रिज, अंधेरी सबसे, बांद्रा का नेशनल कॉलेज समेत कई इलाकों में पानी भरा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 में मुंबई में मूसलाधार बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। जिसे देखते हुए लोगों से घरों में रहने की अपील की गई है। गौरतलब है कि रविवार को भी मौसम विभाग में मुबई में हाइटाइड की चेतावनी जारी कर लोगों को सचेत कर दिया था। आम लोगों के साथ-साथ मछुआरों को भी समुद्र में न जाने की सलाह दी गई थी।  

chat bot
आपका साथी