टीकाकरण अभियान: एक करोड़ टीके लगाने वाला देश का पहला राज्य बना महाराष्ट्र

कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान में महाराष्ट्र ने एक करोड़ टीके लगाए हैं। एक करोड़ टीके लगाने वाला महाराष्ट्र देश का पहला राज्य है। यह उपलब्धि इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि पिछले कुछ दिनों से टीके की कमी को लेकर कई मंत्री और नेता सवाल उठा चुके हैं।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 03:03 AM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 03:03 AM (IST)
टीकाकरण अभियान: एक करोड़ टीके लगाने वाला देश का पहला राज्य बना महाराष्ट्र
जावडेकर ने शनिवार को कहा था कि महाराष्ट्र को वैक्सीन की 1.10 करोड़ डोज दी गई है।

मुंबई, प्रेट्र। कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान में महाराष्ट्र ने एक करोड़ टीके लगाए हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

प्रधान सचिव स्वास्थ्य प्रदीप व्यास ने कहा- एक करोड़ डोज को पार कर दिया

राज्य के प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) प्रदीप व्यास ने एक बयान में कहा, 'हमने आज एक करोड़ डोज को पार कर दिया है। आज दोपहर तक कुल 1,00,38,421 डोज दी गई।'

एक करोड़ टीके लगाने वाला महाराष्ट्र देश का पहला राज्य

जानकारी के मुताबिक एक करोड़ टीके लगाने वाला महाराष्ट्र देश का पहला राज्य है। यह उपलब्धि इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि पिछले कुछ दिनों से टीके की कमी को लेकर राज्य के कई मंत्री और नेता सवाल उठा चुके हैं। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने केंद्र सरकार पर महाराष्ट्र के साथ भेदभाव करने का भी आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि आबादी और मरीजों की तुलना में महाराष्ट्र से छोटे राज्यों को ज्यादा टीके दिए जा रहे हैं।

महाराष्ट्र को वैक्सीन की 1.10 करोड़ डोज दी गई

टीके की कमी के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने शनिवार को कहा था कि महाराष्ट्र को वैक्सीन की 1.10 करोड़ डोज दी गई है। महाराष्ट्र के अलावा सिर्फ दो राज्यों गुजरात और राजस्थान को ही एक करोड़ से ज्यादा टीके दिए गए हैं।

chat bot
आपका साथी