Delta Plus Variant In Maharashtra: महाराष्ट्र में तेजी से पैर पसार रहा है डेल्‍टा प्‍लस वैरिएंट, 21 लोग संक्रमित

Delta Plus Variant In Maharashtra कोरोना संक्रमण का डेल्‍टा प्‍लस वैरिएंट (Delta Plus Variant) अब तेजी से पैर पसारता नजर आ रहा है। महाराष्ट्र में इस वैरिएंट के 21 नए मामले सामने आये हैं। सबसे ज्‍यादा नौ मामले रत्‍नागिरी में पाये गए हैं।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 10:54 AM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 10:58 AM (IST)
Delta Plus Variant In Maharashtra: महाराष्ट्र में तेजी से पैर पसार रहा है डेल्‍टा प्‍लस वैरिएंट, 21 लोग संक्रमित
डेल्‍टा प्‍लस वैरिएंट से महाराष्ट्र में 21 लोग संक्रमित

मुंबई, पीटीआइ। कोरोना संक्रमण के दूसरी लहर देश पर कहर बनकर टूटी और इसकी चपेट में आने से हजारों की संख्‍या में लोगों की जान चली गई। अब कोरोना का डेल्‍टा प्‍लस वैरिएंट (Delta Plus Variant) जन्‍म ले चुका है ये दुनिया के कई देशों में पैर पसार चुका हैं वही भारत में भी ये संक्रमण फैलता जा रहा है। डेल्‍टा प्‍लस नाम का ये वैरिएंट महाराष्ट्र में अब तक 21 लोगों को संक्रमित कर चुका है। राज्‍य के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री राजेश टोपे के अनुसार सबसे ज्यादा नौ मामले रत्नागिरी में, इसके बाद जलगांव में सात, मुंबई में दो और पालघर, ठाणे और सिंधुदुर्ग जिलों में एक-एक मामला दर्ज किया गया है।

राजेश टोपे ने बताया राज्य के विभिन्न भागों से 7,500 नमूने एकत्र किए गए और प्रयोगशाला परीक्षण के लिए भेजे गए हैं। मंत्री ने कहा कि ये नमूने 15 मई से एकत्र किए गए थे और उनका जीनोम अनुक्रमण (Genome sequencing) किया गया था। जीनोम अनुक्रमण SARS-CoV2 से छोटे उत्परिवर्तन (वायरस के स्वरूप बदलना) का भी पता लगाया जा सकता है।  

टोपे ने कहा कि 'डेल्टा प्लस' वैरिएंट के साथ पाए गए लोगों के बारे में पूरी जानकारी मांगी जा रही है, जिसमें उनका यात्रा का विवरण भी शामिल है इसके अलावा क्या उन्हें टीका लगाया गया था या नहीं, और क्या वे फिर से संक्रमित हुए थे। उनके संपर्क में आये लोगों का भी पता लगाया जा रहा है और उनका परीक्षण किया जा रहा है, मंत्री ने कहा कि डेल्टा और डेल्टा प्लस वेरिएंट के उत्परिवर्तन की जानकारी की भी जांच की जा रही है।

पिछले हफ्ते, महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग ने कहा था कि नए पहचाने गए 'डेल्टा प्लस' संस्करण  राज्य में महामारी की तीसरी लहर का कारण बन सकते हैं। हालांकि नए संस्करण के कारण बीमारी की गंभीरता का अभी तक कोई संकेत नहीं है।

chat bot
आपका साथी