चौंकाने वाली घटना: ठाणे में जीवित व्‍यक्ति का बना मृत्यु प्रमाण पत्र, कहा- आकर ले जाओ

महाराष्ट्र के ठाणे में एक अजीबोगरीब घटना सामने आयी यहां एक 55 वर्षीय पेशे से शिक्षक व्‍यक्ति को कुछ दिन पहले ठाणे नगर निगम से फोन आया जिसमें ये कहा गया कि आपका मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार हैं उसे आकर ले जायें।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Fri, 02 Jul 2021 07:29 AM (IST) Updated:Fri, 02 Jul 2021 07:33 AM (IST)
चौंकाने वाली घटना: ठाणे में जीवित व्‍यक्ति का बना मृत्यु प्रमाण पत्र, कहा- आकर ले जाओ
55 वर्षीय स्कूल शिक्षक चंद्रशेखर जोशी को फोन आया कि उसका मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार है

ठाणे, पीटीआइ। महाराष्ट्र के ठाणे से एक चौंकाने वाली घटना सामने आयी है। यहां एक 55 वर्षीय स्कूल शिक्षक चंद्रशेखर जोशी को उस समय झटका लगा जब उसे अचानक ठाणे नगर निगम (टीएमसी) से फोन आया कि उसका मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार है और वो आकर इसे प्राप्‍त कर ले। 

ठाणे निवासी चंद्रशेखर जोशी टीएमसी कार्यालय पहुंचे तो उन्हें कथित तौर पर एक अधिकारी ने उन्‍हें बताया कि भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, 22 अप्रैल, 2021 को उनकी 'मृत्यु' हो चुकी है। मृत्यु प्रमाण पत्र में उल्लेख किया गया था कि वह दस महीने पहले एक कोविड मरीज थे।

 इसके बाद जोशी ने वीरवार को यहां संवाददाताओं को बताया कि उन्होंने अक्टूबर 2020 में उन्‍हें वायरल संक्रमण हुआ था जिसके बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी। लेकिन इसके तुरंत बाद ही वो आइसोलेशन में चले गए थे और स्‍वस्‍थ हो गए। इस घटना के बाद कई बार कॉल करने के बाद भी नगर निगम के अधिकारी इस गड़बड़ी पर बात करने को तैयार नहीं थे।

chat bot
आपका साथी