मुंबई में बहुमंजिली इमारत की सर्विस लिफ्ट गिरी, चार लोगों की मौत और कई अन्य हुए घायल

अधिकारियों ने बताया कि वर्ली में अंबिका बिल्डिंग में शाम 545 के आसपास यह दुर्घटना हुई। एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य को अस्पताल में मृत घोषित किया गया। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

By Dhyanendra Singh ChauhanEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 10:41 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 10:53 PM (IST)
मुंबई में बहुमंजिली इमारत की सर्विस लिफ्ट गिरी, चार लोगों की मौत और कई अन्य हुए घायल
45 वर्षीय एक व्यक्ति की अभी पहचान नहीं हो पाई

मुंबई, आइएएनएस। नव निर्मित बहुमंजिली इमारत के निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाली सर्विस लिफ्ट के गिर जाने से चार लोगों की मृत्यु हो गई और कई अन्य घायल हो गए। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) की आपदा नियंत्रण इकाई ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि वर्ली में अंबिका बिल्डिंग में शाम 5:45 के आसपास यह दुर्घटना हुई। एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य को अस्पताल में मृत घोषित किया गया। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

मरने वालों की पहचान अविनाश दास, भरत मंडल, चिन्मय मंडल के रूप में की गई है। 45 वर्षीय एक व्यक्ति की अभी पहचान नहीं हो पाई है। लक्ष्मण मंडल नाम का एक व्यक्ति गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।

समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, केईएम अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. यूसुफ ने कहा, 'केईएम अस्पताल में लाए गए दो में से एक को पहले से ही मृत घोषित किया गया जबकि दूसरे की हालत गंभीर है।' तीन अन्य को नायर अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित किया गया।

बता दें कि भारी बारिश के कारण पश्चिम महाराष्ट्र के कोल्हापुर, सांगली व सातारा जिलों को बुरी तरह से प्रभावित हैं। सातारा जिले में स्थित हिल स्टेशन महाबलेश्वर में पिछले चार दिनों में 1,859 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। पश्चिम महाराष्ट्र व उससे सटे कोंकण क्षेत्र के अन्य हिस्सों में भी भारी बारिश हुई है।

chat bot
आपका साथी