Raj Kundra Case: गिरफ्तारी से बचने को राज कुंद्रा ने पुलिस को दी थी 25 लाख की रिश्वत

Raj Kundra Case शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को लेकर नई-नई जानकारियां सामने आ रही हैं। एसीबी ने जानकारी दी कि उसे एक ईमेल मिला है जिसमें आरोप लगाया गया कि राज कुंद्रा ने गिरफ्तारी से बचने के लिए मुंबई पुलिस को 25 लाख रुपये की रिश्वत दी थी।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 02:39 PM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 07:42 PM (IST)
Raj Kundra Case: गिरफ्तारी से बचने को राज कुंद्रा ने पुलिस को दी थी 25 लाख की रिश्वत
गिरफ्तारी से बचने के लिए राज कुंद्रा ने दी थी 25 लाख की रिश्वत। फाइल फोटो

मुंबई, एएनआइ। अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को लेकर नई-नई जानकारियां सामने आ रही हैं। महाराष्ट्र एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने जानकारी दी है कि उसे एक ईमेल मिला है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि राज कुंद्रा ने गिरफ्तारी से बचने के लिए मुंबई पुलिस को 25 लाख रुपये की रिश्वत दी थी। एसीबी अधिकारियों ने बताया कि यह ईमेल उसे यश ठाकुर ने भेजा है। ठाकुर भी अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में मामले में एक अन्य आरोपित है। उसने कहा कि मुंबई पुलिस ने उससे भी गिरफ्तारी से बचने के लिए इतनी ही राशि मांगी थी। एसीबी ने इस ईमेल को आगे जांच के लिए मुंबई पुलिस को भेज दिया है। एसीबी महाराष्ट्र ने यश ठाकुर के इस संबंध में मिले ईमेल की पुष्टि की है, लेकिन उसके रिश्वत देने के आरोप ऐसे हैं, जिसमें जांच जरूरी है, इसलिए इस ईमेल को 30 अप्रैल, 2021 को आगे की जांच के लिए मुंबई पुलिस को भेज दिया गया है।

अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में कुंद्रा समेत 11 अन्य लोगों को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सोमवार को गिरफ्तार किया था। संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) मिलिंद भारांबे ने बताया कि कुंद्रा का लंदन स्थित कंपनी से अनुबंध था, जो मोबाइल एप 'हाटशाट्स' के लिए अश्लील फिल्में बनाती थी। फिल्मों में काम की तलाश में आने वाली नई अभिनेत्रियों से वेब सीरीज में रोल देने के लिए आडीशन के दौरान बोल्ड और न्यूड सीन देने के लिए कहा जाता था। एक अभिनेत्री ने इसका विरोध किया और उसने क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई।

शिल्पा शेट्टी की भूमिका की कोई जानकारी नहीं

पत्रकारों से बातचीत करते हुए भारांबे ने कहा कि पुलिस को अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में शिल्पा शेट्टी की भूमिका को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली। पूछताछ में यह पता चला है कि कुंद्रा की कंपनी वियान में स्थित है और उसकी लंदन स्थित कंपनी केनरिन के साथ साझेदारी है। इसी कंपनी के पास 'हाटशाट्स' का स्वामित्व है। मुंबई में जो भी न्यूड सीन शूट किए जाते थे, उसे 'हाटशाट्स' में अपलोड किया जाता था। 'हाटशाट्स' का संचालन मुंबई से किया जाता था। शिकायत के बाद गूगल प्ले स्टोर और आइफोन से उस एप को हटा दिया गया था। कोर्ट की अनुमति से कुंद्रा के दफ्तरों की तलाशी ली गई और पुलिस को कुछ क्लिप मिली हैं। कुंद्रा को उसके आइटी प्रमुख के साथ गिरफ्तार किया गया था।

सबसे पहले मैंने बयान दर्ज कराए: शर्लिन चोपड़ा

आइएएनएस के मुताबिक अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा के साथ अपने संपर्क को लेकर सफाई दी है। शर्लिन ने कहा कि वह पहली अभिनेत्री हैं, जिसने महाराष्ट्र साइबर सेल की जांच टीम को अपने बयान दर्ज कराए। मीडिया वाले मेरा बयान वहां से हासिल कर सकते हैं। गुरुवार को अभिनेत्री ने अपना एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया जिसमें कहा, पिछले कुछ दिनों से मीडिया वाले इस विषय पर जानकारी मांग रहे हैं। कहने के लिए बहुत है, लेकिन मामला कोर्ट में है, इसलिए कहना सही नहीं होगा। शर्लिन ने कहा, मुझे जब समन मिला तो मैं गायब नहीं हुई। मार्च 2021 में महाराष्ट्र साइबर सेल जाकर मैंने अपने बयान दर्ज कराए।

chat bot
आपका साथी