Maharashtra: मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों के पोस्टर चिपके, पुलिस ने हटाया

Emmanuel Macron मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों के पोस्टर चिपके पाए गए। इस संबंध में जानकारी मिलते ही पुलिस ने पोस्टर हटा दिए हैं। भेंडी बाजार क्षेत्र में मैक्रों के पोस्टर देखे गए। इस संबंध में वीडियो वायरल होने पर मामले का खुलासा हुआ।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 05:26 PM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 05:26 PM (IST)
Maharashtra: मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों के पोस्टर चिपके, पुलिस ने हटाया
मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों के पोस्टर चिपके मिले।

मुंबई, प्रेट्र। Emmanuel Macron: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में शुक्रवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों के पोस्टर चिपके पाए गए। इस संबंध में जानकारी मिलते ही पुलिस ने पोस्टर हटा दिए हैं। भेंडी बाजार क्षेत्र में मैक्रों के पोस्टर देखे गए। इस संबंध में वीडियो वायरल होने पर मामले का खुलासा हुआ। गुरुवार शाम जेजे फ्लाईओवर के नीचे मोहम्मद अली रोड पर पोस्टर मिले। मुंबई पुलिस के प्रवक्ता एस चैतन्य ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि पोस्टर को तुरंत हटा दिया गया था। इस संबंध में अब तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। गौरतलब है कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों द्वारा इस्लामी कट्टरता की आलोचना किए जाने के बाद मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री महातिर मुहम्मद ने गुरुवार को जमकर जहर उगला।

पिछले दिनों फ्रांसीसी शिक्षक की हत्या को सही ठहराते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व के नरसंहारों के लिए मुस्लिमों को नाराज होने और लाखों फ्रांसीसी लोगों की हत्या करने का हक है। अपने निजी ट्विटर हैंडल से एक के बाद एक 13 ट्वीट करके महातिर ने कहा कि मोटे तौर पर मुस्लिमों ने आंख के बदले आंख का कानून लागू नहीं किया है। मुस्लिम ऐसा नहीं करते। फ्रांसीसियों को भी नहीं करना चाहिए। इसके बजाय फ्रांस को अपने लोगों को अन्य लोगों की भावनाओं की कद्र करना सिखाना चाहिए। चूंकि एक नाराज व्यक्ति द्वारा किए गए कृत्य के लिए आपने सभी मुस्लिमों और मुस्लिम धर्म को जिम्मेदार ठहरा दिया इसलिए मुस्लिमों को फ्रांसीसियों को सजा देने का पूरा हक है।

मैक्रों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि मैक्रों यह कतई नहीं दिखा रहे कि वह सभ्य हैं। स्कूली शिक्षक की हत्या के लिए इस्लाम धर्म और मुस्लिमों को जिम्मेदार ठहराने में वह काफी असभ्य हैं। यह इस्लाम की शिक्षाओं के अनुरूप नहीं है, लेकिन नाराज लोग धर्म की परवाह किए बिना लोगों को मार डालते हैं। इधर, महातिर के ट्वीट को लेकर इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर भी निशाने पर आ गया। बाद में ट्विटर ने यह कहते हुए महातिर के ट्वीट हटा दिए कि ये उसके नियमों का उल्लंघन करते हैं। ट्विटर हमेशा से कहता रहा है कि कट्टरता और नफरत फैलाने वाले ट्वीट पर वह कार्रवाई करता है।

chat bot
आपका साथी