Maharashtra: मुंबई के अस्पताल में चूहे के काटने से मरीज की मौत

Maharashtra अस्पताल में जिस 24 वर्षीय मरीज को चूहे ने काट खाया था उसकी मौत हो गई। चूहे ने इस मरीज की आंख के पास काट लिया था। बृहन्मुंबई महापालिका के अधिकारियों ने बताया कि मरीज को अलकोहल से संबंधित लिवर की बीमारी थी।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 07:18 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 07:18 PM (IST)
Maharashtra: मुंबई के अस्पताल में चूहे के काटने से मरीज की मौत
मुंबई के अस्पताल में चूहे के काटने से मरीज की मौत। फाइल फोटो

मुंबई, प्रेट्र। मुंबई के घाटकोपर इलाके में निकाय संचालित अस्पताल में जिस 24 वर्षीय मरीज को चूहे ने काट खाया था, उसकी मौत हो गई। चूहे ने इस मरीज की आंख के पास काट लिया था। बृहन्मुंबई महापालिका के अधिकारियों ने बताया कि मरीज को अलकोहल से संबंधित लिवर की बीमारी थी। राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती किए जाने के दिन से ही वह अत्यंत गंभीर हालत में था। अधिकारी ने कहा कि बुधवार को उसकी मौत हो गई। मंगलवार को मरीज के एक रिश्तेदार ने आरोप लगाया कि आइसीयू में भर्ती रहने के दौरान एक चूहे ने उसकी आंख के समीप काट खाया है। इस शिकायत के बाद मुंबई के मेयर किशोरी पेडनेकर ने मामले की जांच के आदेश दिए। अस्पताल प्रबंधन ने चूहा काटने की घटना की पुष्टि की, लेकिन कहा कि घाव मामूली है और रोगी की आंख प्रभावित नहीं हुई है। अधिकारियों के अनुसार, रोगी को बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया था। मुंबई उत्तरी से भाजपा के लोकसभा सदस्य मनोज कोटक ने मरीज को चूहा काटने की घटना की निंदा की है। 

गौरतलब है कि बड़ी मिन्नत के बाद मुंबई के पश्चिमी बोरिविली गांव में रहने वाले जयप्रकाश और रेणु यादव को एक बेटी हुई थी, लेकिन भगवान को उनका साथ गंवारा नहीं था, इसलिए भगवान ने उन दोनों की बच्ची को छिन लिया। घटना मुंबई के गणपत पटेल नगर शांति इलाके की है जहां 45 दिन की एक बच्ची को पहले निमोनिया हुआ और फिर रात भर में चूहों ने उसकी नाक और कान खा लिए। यहां तक की उसका पूरा चेहरा ही कुतर दिया। सुबह बच्ची के माता-पिता देखते के साथ ही उसे नजदीकी भगवती अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि गणपत पटेल नगर शांति इलाका काफी गंदगी से अटा पड़ा है। यहां चूहों का तांडव लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे पहले भी कई बच्चों को इस तरह से चूहे ने खा लिया था। इस इलाके में रहने वाली शोभा बताती हैं कि जब कभी भी यहां किसी को कोई जानवर काट लेता है तो वह एक इंजेक्शन लगाकर ठीक हो जाता हैं। हालांकि उनका मानना है कि यह सब उनके रोजमर्रा की जिंदगी का एक हिस्सा बन गया है।

chat bot
आपका साथी