मुंबई ट्रैफिक से निजात पाने के लिए सरकार का प्लान, वाटर टैक्सियों और ROPAX फेरी के लिए दिसंबर में शुरू होंगे नए रूट

बैठक में तय किया गया है कि वाटर टैक्सियों के लिए 12 और ROPAX फेरी के लिए चार नए मार्गों को दिसंबर महीने में शुरू कर दिया जाएगा। इससे लोगों को काफी सुविधा मिलेगी और समय एवं किराए दोनों की ही बचत होगी।

By Neel RajputEdited By: Publish:Wed, 07 Apr 2021 05:17 PM (IST) Updated:Wed, 07 Apr 2021 05:17 PM (IST)
मुंबई ट्रैफिक से निजात पाने के लिए सरकार का प्लान, वाटर टैक्सियों और ROPAX फेरी के लिए दिसंबर में शुरू होंगे नए रूट
वाटर टैक्सियों के लिए 12 और ROPAX फेरी के लिए शुरू किए जाएंगे चार नए रूट

मुंबई, एएनआइ। महाराष्ट्र में लोगों की सुविधा, समय की बचत और यात्रा लागत को कम करने के लिए नई योजना बनाई जा रही है, जिसके तहत वाटर टैक्सियों और ROPAX (रोल-ऑन/ रोल-ऑफ यात्री) फेरी के लिए नए मार्ग बनाए गए हैं। केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने इस सिलसिले में एक बैठक की है। बैठक में तय किया गया है कि वाटर टैक्सियों के लिए 12 और ROPAX फेरी के लिए चार नए मार्गों को इस साल के अंत यानी दिसंबर महीने में शुरू कर दिया जाएगा। इससे लोगों को काफी सुविधा मिलेगी और समय एवं किराए दोनों की ही बचत होगी।

12 new routes of water taxis and 4 new routes for ROPAX (roll-on/roll-off passenger) ferries in Mumbai planned to be operational by December 2021.

It will save passengers' time and reduce travel cost & carbon footprint significantly.

Read: https://t.co/sHc7DIJWNE" rel="nofollow pic.twitter.com/ZCXDO6ZRtr

— PIB India (@PIB_India) April 7, 2021

इस मीटिंग में मनसुख मंडाविया के अलावा मुंबई पोर्ट के चेयरपर्सन और महाराष्ट्र मैरीटाइम बोर्ड के अधिकारी और अन्य लोग भी मौजूद थे। माटिंग में तय हुआ कि पर्यावरण के अनुकूल जलमार्ग परिवहन को बढ़ावा देने और भीड़भाड़ वाली मुंबई शहर की सड़कों के यातायात भार को कम करने के लिए, ROPAX फेरी सेवाओं के लिए चार नए मार्गों और वाटर टैक्सी के लिए 12 नए मार्गों को दिसंबर, 2021 तक चालू करने की योजना है।

chat bot
आपका साथी