NCP नेता एकनाथ खडसे और पूर्व मंत्री बच्चू काडू दोबारा हुए कोरोना संक्रमित, अस्‍पताल में भर्ती

Maharashtra Coronavirus राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता एकनाथ खडसे (Eknath Khadse) और पूर्व मंत्री बच्चू काडू ( Former Minister Bacchu Kadu) दोबारा कोरोना संक्रमित पाये गए हैं। एकनाथ खडसे को बॉम्‍बे अस्पताल (Bombay Hospital) में भर्ती करवाया गया है।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Sat, 20 Feb 2021 10:14 AM (IST) Updated:Sat, 20 Feb 2021 10:37 AM (IST)
NCP नेता एकनाथ खडसे और पूर्व मंत्री बच्चू काडू दोबारा हुए कोरोना संक्रमित, अस्‍पताल में भर्ती
NCP नेता एकनाथ खडसे और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बच्चू काडू कोरोना संक्रमित

मुंबई, पीटीआइ। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता एकनाथ खडसे (Eknath Khadse) और महाराष्ट्र (Maharashtra) के पूर्व मंत्री बच्चू काडू (Bacchu Kadu)कोरोना संक्रमित पाये गए हैं।  दोनों ही दूसरी बार कोरोना संक्रमित हुए हैं।  पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे को बॉम्‍बे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। खडसे ने  कहा, ‘कोरोना संक्रमण के  कारण ही बीते वर्ष नवंबर में भी भर्ती हुआ था। मैं दोबारा फिर कोरोना संक्रमित हो गया हूं। वैसे मैं  ठीक महसूस कर रहा हूं।’

 जल संसाधन राज्य मंत्री बच्चू काडू भी इससे पहले बीते वर्ष के सितंबर माह में कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।  उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी कि, ‘मैं दोबारा  से  कोरोना संक्रमित हो गया हूं, फिलहाल क्‍वारंटाइन में हूं। मेरे संपर्क में जो भी आए हैं, कृपया अपनी जांच अवश्‍य करवा लें।’

वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में में बीते सप्‍ताह तापमान में अचानक गिरावट की वजह से COVID-19 मामलों की संख्‍या में इजाफा हो सकता है। पूर्वी विदर्भ में बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण तापमान में गिरावट शुरू हो गई और इससे वायरस को ज्यादा तेजी से फैल रहा है और  इससे COVID-19 मामलों की संख्या बढ़ रही है।

इन जिलों में लॉकडाउन और कर्फ्यू

कोरोना संक्रमण को देखते हुए पूर्वी महाराष्ट्र के अमरावती और यवतमाल जिलों के अधिकारियों ने वीरवार को वीकेंड लॉकडाउन सहित प्रतिबंधों को सख्ती से लागू करने की घोषणा की थी। यवतमाल में प्रशासन ने दस दिनों के लिए लोगों के समारोह और सभाओं पर रोक लगाने और स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया।

chat bot
आपका साथी