नाना पटोले का भाजपा पर हमला कहा- कांग्रेस को बना रही है निशाना, तोड़-मरोड़ कर पेश कर रही है बयान

महाराष्ट्र में कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने आरोप लगाया कि भाजपा कांग्रेस को निशाना बना रही है और बयानों को तोड़ मरोड़ कर पेश कर रही है। पटोले का कहना है कि भाजपा ईंधन की कीमतों में वृद्धि और मुद्रास्फीति के परिणामों का सामना करेगी।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Tue, 13 Jul 2021 12:16 PM (IST) Updated:Tue, 13 Jul 2021 12:23 PM (IST)
नाना पटोले का भाजपा पर हमला कहा- कांग्रेस को बना रही है निशाना, तोड़-मरोड़ कर पेश कर रही है बयान
महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले का भाजपा पर हमला

मुंबई, एएनआइ। महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल का दौर जारी है, कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले का कहना है कि प्रदेश में भाजपा द्वारा कांग्रेस को निशाना बनाया जा रहा है। हमारे बयानों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। कांग्रेस राज्य की नंबर एक पार्टी बनेगी। कई लोग राज्य में हमारी प्रगति से नाराज थे। भाजपा ईंधन की कीमतों में वृद्धि और मुद्रास्फीति के परिणामों का सामना करेगी। 

वहीं कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट ने ताजा बयान जारी करते हुए कहा है कि महा विकास अघाड़ी (एमवीए) गठबंधन मजबूत है। कोई दरार नहीं है। गठबंधन राज्य में अच्छा काम करता रहेगा।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र के ताजा हालात को देखते हुए लग रहा है कि सत्तारूढ़ गठबंधन में सब कुछ ठीक ठाक नहीं चल रहा है। इससे पहले भी कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने आरोप लगाया था कि राज्‍य की सरकार उनपर नजर रख रही है। पटोले ने कार्यकताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि राज्‍य में क्‍या चल रहा है इसकी रिपोर्ट प्रतिदिन सुबह नौ बजे मुख्यमंत्री व गृहमंत्री को सौंपी जाती है। कांग्रेस अपने आप को मजबूत करने में लगी हुई है जिसे देख उनके पैरों तले जमीन खिसक रही है। हमारे फोन टेप किये जा रहे हैं। हमारी सारी रिपोर्ट मुख्‍यमंत्री को भेजी जाती है।

नाना पटोले ने कुछ दिन पहले एक मराठी चैनल से बात करते हुए कहा था कि, 'मैंने कभी नहीं कहा कि राज्य सरकार मुझ पर नजर रख रही है। मेरा आरोप तो केंद्र को लेकर था।' बता दें कि पटोले ने कुछ दिन पहले पूर्व की भाजपा सरकार पर भी अपना फोन टैपिंग का आरोप लगाया था। इसकी जांच के लिए राज्य के गृहमंत्री ने एक समिति का गठन भी किया है।

chat bot
आपका साथी