मुंबई के वर्सोवा घाट पर पर गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, तीन लड़के डूबे, दो बचाए गए

मुंबई के वर्सोवा घाट पर रविवार रात गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। इस दौरान तीन लड़कों के समुद्र में डूबने की खबर है जबकि उनके साथ आए दो अन्य को बचा लिया गया। फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

By TaniskEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 02:39 AM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 02:39 AM (IST)
मुंबई के वर्सोवा घाट पर पर गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, तीन लड़के डूबे, दो बचाए गए
वर्सोवा घाट पर गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा।

मुंबई, पीटीआइ। मुंबई के वर्सोवा घाट पर रविवार रात गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। इस दौरान तीन लड़कों के समुद्र में डूबने की खबर है, जबकि उनके साथ आए दो अन्य को बचा लिया गया। फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। उसने कहा कि हमें घटना के बारे में रात 9 बजे के आसपास एक काल आया और हम आधे घंटे में मौके पर पहुंच गए। हमें बताया गया कि पांच लड़के भगवान गणेश की मूर्ति को विसर्जित करने के लिए समुद्र में गए थे। लेकिन हमारी टीम के वहां जाने से पहले उनमें से दो को वहां मौजूद लोगों और कुछ स्थानीय निवासियों ने बचा लिया था।

अधिकारी ने बताया कि बचाए गए लड़कों को कूपर अस्पताल ले जाया गया। उसने बताया कि तीन लड़के अभी भी लापता हैं, और लाइफगार्ड और बाढ़ बचाव दल के सदस्यों की मदद से तलाशी अभियान जारी है। बचाव अभियान के लिए एलइडी लाइट और एक फेरी बोट का इस्तेमाल किया जा रहा है। अधिकारी ने कहा कि नौसेना के गोताखोरों की मदद मांगी गई है, उन्होंने कहा कि एक दमकल इंजन, एक नाव, कुछ लाइफगार्ड और अन्य कर्मी मौके पर मौजूद हैं।

पुणे में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान नदी में डूबे एक की मौत

पुणे शहर के पास पिंपरी चिंचवाड़ के अलंदी रोड इलाके में रविवार शाम भगवान गणेश की मूर्ति के विसर्जन के दौरान एक 18 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति के डूबने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मृतक के शव की पहचान प्रज्वल काले के रूप में हुई है, जबकि दत्ता थोम्ब्रे (20) की तलाश की जा रही है, जो काले के साथ नदी के पानी में प्रवेश किया था। पुलिस ने कहा कि वे उस समूह का हिस्सा थे, जो शाम करीब छह बजे गणेश प्रतिमा को विसर्जित करने इंद्रायणी नदी में गया था।

chat bot
आपका साथी