Mumbai weather update मुंबई में आज ही दस्‍तक दे सकता है मानसून, IMD का ताजा अलर्ट

Mumbai weather update मौसम विभाग ने आशंका जतायी है कि ताजा परिस्‍थतियों को देखते हुए मुंबई में आज शाम या कल तक मानसून आ जाएगा। मुंबई में मंगलवार सुबह से ही बारिश का दौर जारी है हालांकि इसे प्री मानसून रेन कहा जा रहा है।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Tue, 08 Jun 2021 04:04 PM (IST) Updated:Tue, 08 Jun 2021 04:58 PM (IST)
Mumbai weather update मुंबई में आज ही दस्‍तक दे सकता है मानसून, IMD का ताजा अलर्ट
मानसून के आज या कल मुंबई पहुंचने की उम्मीद

मुंबई, एएनआइ। मुंबई में मंगलवार सुबह से हो रही बारिश ने उमस भरी गर्मी से लोगों को काफी राहत दी है। सुबह से ही मुंबई और उसके निकटवर्ती इलाकों में बारिश हो रही है हालांकि इसे प्री मानूसन रेन कहा जा रहा है। मौसम विभाग की वैज्ञानिक शुभांगी भूटे के अनुसार से मिली ताजा जानकारी के अनुसार मुंबई में मॉनसून की शुरुआत के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं, जिसे देखते हुए मानसून के आज या कल मुंबई पहुंचने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के अनुसार 12 जून को उत्‍तरी कोंकण में मुंबई समेत पालघर ठाणे में बहुत तेज बारिश की संभावना है साथ ही 30 से 40 किमी. की गति से हवाएं चलेंगी। वहीं दक्षिणी कोंकण में रत्‍नागिरी और सिंधुदुर्ग में भी बहुत तेज बारिश होने की संभावना जतायी गई है

मौसम विभाग के अनुसार सुबह 11 बजे तक मुंबई के मालवणी, बोरीवली और दहिसर जैसे इलाकों में 30 मिमी तक बारिश दर्ज की गई है। हालांकि मौसम विभाग ने महाराष्ट्र में शनिवार तक मानसून के पहुंचने की उम्‍मीद जाहिर की थी लेकिन ताजा अलर्ट के अनुसार आज शाम या कल तक मानसून दस्‍तक दे सकता है। मुंबई आरएमडी की निदेशक शुभांगी भुते ने मुंबई में सुबह से जारी बारिश को ‘संवहनीय वर्षा’ (कनेक्टिव प्रेसीपिटेशन) बताया है। शुभांगी ने बताया कि मुंबई में बादलों की गड़गड़ाहट, बिजली कड़कने की आवाज और धीमी और तेज बारिश हो रही है इसे प्री मानसून रेन कहा जा सकता है। ये निश्‍चित तौर पर दक्षिण-पश्चिम मानसून नहीं है।

पूर्वी भारत में 13 जून तक आएगा मानसून

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी बंगाल की खाड़ी और उसके पड़ोसी हिस्सों में 11 जून के आसपास कम दबाव का क्षेत्र बनने की आशंका नजर आ रही है। इससे मानसून के पूर्वी भारत की ओर बढ़ने में मदद मिलेगी। जिसके प्रभाव से संभावना जताई जा रही है कि मानसून पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड और बिहार के कुछ इलाकों में 12, 13 जून के दौरान पहुंचे जाएगा।

chat bot
आपका साथी