Mumbai-Goa Highway closed: भूस्खलन के बाद मुंबई-गोवा राजमार्ग बंद, मलबा हटाने में जुटा प्रशासन

Mumbai-Goa Highway महाराष्ट्र के रायगढ़ में भूस्‍खलन के बाद मुंबई-गोवा राजमार्ग बंद कर दिया गया है पुलिस और प्रशासन मलबा हटाने के काम में जुटा हुआ है।

By Babita kashyapEdited By: Publish:Fri, 10 Jul 2020 09:12 AM (IST) Updated:Fri, 10 Jul 2020 09:43 AM (IST)
Mumbai-Goa Highway closed: भूस्खलन के बाद मुंबई-गोवा राजमार्ग बंद, मलबा हटाने में जुटा प्रशासन
Mumbai-Goa Highway closed: भूस्खलन के बाद मुंबई-गोवा राजमार्ग बंद, मलबा हटाने में जुटा प्रशासन

मुंबई, एएनआइ। महाराष्ट्र के रायगढ़ में पोलादपुर के पास धम्मदेवी गांव में वीरवार रात 9:30 बजे हुए भूस्खलन के बाद  मुंबई-गोवा राजमार्ग को बंद कर दिया गया था। पुलिस और प्रशासन सड़क से मलबा हटाने का काम कर रहे हैं। रायगढ़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह 6 बजकर 30 मिनट तक 70 फीसदी मलबा हटा लिया गया है।  गौरतलब है कि पिछले वर्ष भी मुंबई में लगातार हो रही बारिश के कारण मुंबई-गोवा राजमार्ग पर पोलादपुर के पास रायगढ़ में भूस्खलन हो गया था जिसकी वजह से वाहनों की आवाजाही रोक दी गई थी।

महाराष्ट्र के कई इलाकों में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। जिसकी वजह मुंबई के कई निचले इलाकों में जलभराव की समस्‍या पैदा हो गयी है, हालांकि इस मामले में बीएमसी का कहना है कि इस पहले जैसी समस्‍या नहीं आएगी। दरअसल बीएमसी ने पानी को निकालने के लिए पंपिंग का विशेष प्रबंध किया है। दक्षिण मुंबई के कोलाबा और मध्‍य मुंबई के हिंदमाता, पूर्वी उपनगरों, चेम्‍बूर समेत कई शहरों में जमकर बारिश हो रही है। जिसकी वजह से निचले इलाकों में पानी भर गया है। बारिश के कारण मीठी नदी का जलस्‍तर भी बढ़ गया है। नवी मुंबई और ठाणे में लगातार हो रही बारिश के कारण सिंधूदुर्ग में बाढ़ जैसी स्थितियां पैदा हो गई हैं। बीएमसी ने भी लोगों से अपील की है कि बेवजह घरों से बाहर न निकले।

हाइ टाइड का खतरा 

मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है। ऐसे में वीरवार को मौसम विभाग द़वारा समुद्र में हाइ टाइड की चेतावनी जारी की गई थी। हाइ टाइड के आने से समुद्र में 4.26 मीटर की ऊंची लहरें उठने का अनुमान लगाया गया था। बृहन्मुंबई नगर निगम ने हाइटाइड के खतरे को देखते हुए लोगों से समुद्र के पास न जाने की अपील की थी।

Coronavirus Lockdown: औरंगाबाद में लागू हुआ 'जनता कर्फ्यू', सड़कों पर पसरा सन्‍नाटा

chat bot
आपका साथी