Mumbai Coronavirus News: मुंबई में 3 लाख के पार पहुंचा कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा, 7,525 मरीज सक्रिय

Mumbai Coronavirus News Update मुंबई में कोरोना संक्रमण के 675 नए मामलों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 3 लाख के पार पहुंच चुका है। अब तक 11210 मरीजों की मौत हो चुकी है जबकि 7525 मरीज सक्रिय बताये गए हैं।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Thu, 14 Jan 2021 08:48 AM (IST) Updated:Thu, 14 Jan 2021 10:32 AM (IST)
Mumbai Coronavirus News: मुंबई में 3 लाख के पार पहुंचा कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा,   7,525 मरीज सक्रिय
मुंबई में कोरोना संक्रमित मरीजों का कुल आंकड़ा बढ़कर 3,00,471 तक पहुंच गया।

मुंबई, मिड डे। मुंबई में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 675 नए मामलों के साथ कोरोना संक्रमित मरीजों का कुल आंकड़ा  बढ़कर 3,00,471 तक पहुंच गया।   मुंबई में पहला COVID-19 का  केस 11 मार्च 2020 को दर्ज किया गया था। आज 307 दिन बाद ये आंकड़ा 3 लाख के पार पहुंच चुका है। 

मुंबई में 130 दिन में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 1 लाख के पार पहुंच गया था और उसके अगले 72 दिनों में ये आंकड़ा 2 लाख तक पहुंच गया। आंकड़ों के अनुसार उसके बाद के 105 दिनों  में आज ये आंकड़ा 3 लाख की संख्‍या को पार कर चुका है।

मुंबई में कोरोना से हुई मौतों का आंकड़ा

मुंबई में अब तक कोरोना महामारी के कारण  कुल 11,210 लोगों की मौत हो चुकी है।  2,80,853  मरीज इस महामारी के बाद स्‍वस्‍थ हो चुके हैं। 7,525  मरीज सक्रिय हैं  जिनका कोविड अस्‍पतालों में इलाज चल रहा है। बुधवार को कुल 531 लोगों को स्‍वस्‍थ पाये जाने पर अस्‍पताल से छुट्टी दे दी गई। 

बीएमसी से मिली जानकारी के अनुसार मुंबई में कोविड -19 संक्रमण से स्‍वस्‍थ होने वालों की दर 93 प्रतिशत है, इसमें  0.21 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। बीते 24 घंटों में 15,419 नए लोगों का परीक्षण किया गया है। बीएमसी के अनुसार मुंबई में अब तक कुल  25,33,640 लोगों का कोरोना टेस्‍ट किया जा चुका है।

जानें पूरे महाराष्ट्र में क्‍या है कोरोना का हाल

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 3,556 मामले सामने आये  और 3553 मरीजों को स्‍वस्‍थ पाये जाने पर अस्‍पताल से घर भेज दिया गया। जिसके बाद राज्‍य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्‍या बढ़कर 18,74,279 तक पहुंच गई। राज्‍य में  ठीक होने वाले मरीजों की दर 94.75 बतायी गई है। 52,365 मरीज सक्रिय हैं जिनका इलाज अस्‍पताल में हो रहा है।  

chat bot
आपका साथी