Maharashtra: मुंबई के साकीनाका में महिला से दरिंदगी, हालत गंभीर

Maharashtra दुष्कर्म के बाद महिला से दरिंदगी की घटना सामने आई है। घटना महाराष्ट्र के मुंबई की है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच-पड़तालव जारी है।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Publish:Fri, 10 Sep 2021 09:40 PM (IST) Updated:Fri, 10 Sep 2021 09:40 PM (IST)
Maharashtra: मुंबई के साकीनाका में महिला से दरिंदगी, हालत गंभीर
मुंबई के साकीनाका में महिला से दरिंदगी, हालत गंभीर। फाइल फोटो

मुंबई, प्रेट्र। मुंबई में एक महिला से दुष्कर्म के बाद दरिंदगी का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुक्रवार को उपनगरीय साकीनाका में सड़क के किनारे खड़े एक टेंपो में एक 34 वर्षीय महिला से दुष्कर्म के बाद उस पर बेरहमी से हमला किया गया, उसकी हालत गंभीर बताई गई है। पुलिस के मुताबिक, घटना के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपित मोहन चौहान (45) को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार तड़के पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन आया कि खैरानी रोड पर एक व्यक्ति एक महिला की पिटाई कर रहा है। खून से लथपथ एक महिला को खोजने के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची। अधिकारी ने कहा कि उसे नागरिक संचालित राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया।

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, उसके साथ दुष्कर्म किया गया था और उसके निजी अंगों में लोहे की राड से हमला किया गया था। उन्होंने कहा कि यह घटना सड़क किनारे खड़े एक टेंपो के अंदर हुई थी। वाहन के अंदर खून के धब्बे मिले हैं। अधिकारी ने बताया कि डाक्टरों के मुताबि,क महिला की हालत गंभीर है। उन्होंने कहा कि कुछ सुरागों पर कार्रवाई करते हुए आरोपित चौहान को आइपीसी की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और 376 (दुष्कर्म) के तहत गिरफ्तार किया गया और आगे की जांच जारी है। गौरतलब है कि दिसंबर 2012 में इसी तरह दिल्ली में एक युवती निर्भया से चलती बस में दुष्कर्म के बाद बेरहमी से मारपीट की गई थी, जिससे पूरे देश में आक्रोश फैल गया। कई दिनों तक जिंदगी के संघर्ष के बाद अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी। 

इससे पहले जून, 2019 में मुंबई की एक निजी एयरलाइन में काम करने वाली 25 वर्षीय विमान परिचारिका से अंधेरी उपनगरीय क्षेत्र में उसके मित्र और उसके साथ फ्लैट में रहने वालों ने कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किया। इस मामले में महिला के मित्र स्वप्निल बाडोदिया को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बाडोदिया ने अपराध स्वीकार कर लिया लेकिन इसमें अपने रूममेट की संलिप्तता से इनकार किया। मुंबई में एक निजी एयरलाइन में काम करने वाली 25 वर्षीय विमान परिचारिका से अंधेरी उपनगरीय क्षेत्र में उसके मित्र और उसके साथ फ्लैट में रहने वालों ने कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किया। इस फ्लैट में महिला के साथ तीन पुरुष रूममेट रहते थे।

chat bot
आपका साथी